सपा के एक पूर्व नगर अध्यक्ष के पार्षद का टिकट कटना भी चर्चा में है। बताया जा रहा है कि पूर्व नगर अध्यक्ष ने पार्टी में अलग खेमा बना रखा है, जिसकी वजह से दूसरे खेमे को वह पसंद नहीं आए और उनका टिकट कट गया। हालांकि, वह दो बार पार्षद रह चुके हैं। वहीं, वार्ड नंबर 80 से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी पूनम सिंह ने पर्चा दाखिल किया है।
पूनम सिंह निवर्तमान पार्षद बृजेश सिंह छोटू की पत्नी हैं। पूनम सिंह का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। कोई दूसरा प्रत्याशी इस वार्ड से पर्चा नहीं भर सका है। समाजवादी पार्टी ने वार्ड संख्या 80 से नम्रता सिंह को प्रत्याशी घोषित किया था। उनका नामांकन न करना सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा में है।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में 42 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, झुलसा रही गर्मी
समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने कहा कि टिकट किसी एक सदस्य द्वारा नहीं तय किया जाता है। बोर्ड तय करता है। बोर्ड में 23-24 सदस्य थे। सभी की सहमति जरूरी होता है। सभी ने नाम तय किया तब लिफाफा बंद होता है। ऐसे में एक पदाधिकारी कैसे टिकट तय कर सकता है।
आरोप लगाना आसान होता है। उसे साबित करना कठिन। जो आरोप लगा रहे हैं, वे इसे साबित भी तो करें। फोन पर यदि कोई बात टेप कर रहा है तो यह भी समझना होगा की किस संदर्भ में बात हो रही है। मैंने किसी से पैसे की डिमांड नहीं की न ही पार्टी की नीतियों के उलट कोई काम किया है। दुर्भावना वश कुछ लोग झूठे अफवाह उड़ाकर बदनाम करना चाहते हूं।