फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जानिए वो छोटी सी वजह, मनरेगा सुपरवाइजर मौत और जिंदगी से क्यों जूझ रहा

Sun, 25 Feb 2024 04:43 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

देवरिया के खुखुंदू थानाक्षेत्र की घटना। बच्चे के काम करने का एक वीडिया व्हाट्सएप ग्रुप पर डाल दिया था। अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार और रॉड से किया जानलेवा हमला।
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के परसिया करकटही में बच्चों के काम करने का विडियो एक ग्रुप में वायरल करने की बात पूछने पर मनरेगा सुपरवाइजर पर कुछ लोगों ने राड और धारदार हथियार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। मनरेगा सुपरवाइजर गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में जीवन और मौत से जूझ रहा है।

विज्ञापन


आरोप है कि पिटाई के दौरान बेहोश होने पर हमलावरों ने उसका मोबाईल फोन,पर्स और बाइक छिन लिया। उधर, दूसरे पक्ष से भी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
 
बताया जा रहा है कि खुखुंदू थाना क्षेत्र के परसिया करकटही गांव निवासी कुलदीप मनरेगा में सुपरवाइजर है। ग्राम सभा में मनरेगा के तहत होने वाले सभी कामों की देखरेख कुलदीप ही करता है। शनिवार को गांव में निर्माण कार्य होने के बाद साइड पर बालू और ईंट बच गया। जिसे वह ट्राली पर लोड कराकर दूसरे साइड पर गिरवाने लगा।
विज्ञापन


आरोप है कि ट्राली पर मोहल्ले के बच्चे बालू लोड कर रहे थे, जिसका कुछ लोगों ने विडियो बना एक ग्रुप में वायरल कर दिया। शनिवार शाम को जब कुलदीप को इसकी जानकारी हुई तो वह वायरल किए युवक से गांव के पूरब टोला में पूछताछ करने पहुंचा। वहीं कुलदीप को राड, धारदार हथियार से मारपीट कर लहुलूहान कर दिया गया।

जब वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा तो हमलावरों ने उसके पाकेट में रखा पर्स, मोबाईल फोन और बाइक छिन लिया। कुलदीप अभी भी गोरखपुर के एक अस्पताल में बेहोश पड़ा है। परिजनों का आरोप है कि पर्स में मजदूरी बांटने के लिए रुपये थे। बाइक भी हमलावरों के दरवाजे पर पड़ी है।

उधर, दूसरे पक्ष के अवनीश कुमार उर्फ पंचोली का कहना है कि मैं यूपी टीजीटी की तैयारी कर रहा हूं। कुलदीप नशे में आकर दरवाजे पर विडियो वायरल करने की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगा और हमसे उलझ गया। जिससे मेरे सिर में भी चोटें आई है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि विडियो वायरल करने को लेकर मारपीट हुई है।

दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया अभी मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। आने पर केस दर्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें