फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय: विद्यार्थी पढ़ सकेंगे होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, 60 सीटों पर लिया जाएगा प्रवेश

Fri, 16 Jul 2021 07:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर विश्वविद्यालय में इसी सत्र से 60 सीटों पर लिया जाएगा प्रवेश
विज्ञापन
DDU gorakhpur - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर विश्वविद्यालय में अब विद्यार्थी होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी की पढ़ाई भी कर सकेंगे। कक्षाओं का संचालन विवि के गेस्ट हाउस में होगा और यहां के किचन को और अत्याधुनिक बनाया जाएगा। शहर के होटलों से विश्वविद्यालय अनुबंध भी करेगा ताकि विद्यार्थी उनके किचन में जाकर स्वादिष्ट व्यंजन बनाने का गुर भी सीख सकें। इसी सत्र से पढ़ाई होगी और चार वर्षीय कोर्स के लिए 60 सीटों पर दाखिले लिए जाएंगे।

विज्ञापन


विवि के प्रशासनिक भवन के कांफ्रेंस हॉल में शुक्रवार को कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने कोर्स के संचालन के संबंध में बैठक भी की। कुलपति ने कहा, सेल्फ फाइनेंस के तहत इस कोर्स को पूरा प्रोफेशनल तरीके से चलाया जाएगा। इस संबंध में चार सदस्यों वाली कमेटी भी गठित हुई है।

कमेटी के समन्वयक गेस्ट हाउस प्रभारी प्रो. राजेश कुमार सिंह और सह समन्वयक के रूप में डॉ. रूचिका सिंह, दीपेंद्र मोहन सिंह और डॉ. मीतू सिंह होंगी। स्थायी गेस्ट फैकल्टी के रूप में शिक्षकों को तैनात किया जाएगा। उन्हें 600 रुपये प्रति लेक्चर और विशेषज्ञों को यूजीसी की गाइडलाइन के मुताबिक 1500 रुपये प्रति लेक्चर के आधार पर भुगतान किया जाएगा। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए गेस्ट फैकल्टी के रूप में शहर के प्रतिष्ठित होटलों से इच्छुक लोगों को आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

शत-प्रतिशत प्लेसमेंट पर फोकस, होगा ड्रेस कोड

कोर्स का संचालन पूरे प्रोफेशनल तरीके से कराया जाएगा। इसे लेकर दाखिला लेने वाले होटल मैनेजमेंट के विद्यार्थियों के लिए ड्रेस कोड लागू किया जाएगा। साथ ही उनके प्लेसमेंट पर पूरा फोकस किया जाएगा।  

सिक्किम की आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी से होगा करार
गोरखपुर। कोर्स को बेहतर ढंग से संचालित करने और प्लेसमेंट के अवसर बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालय और सिक्किम की आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू होगा। आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी की होटल्स की मशहूर चेन है। आईसीएफएआई प्लेसमेंट, इंटर्नशिप, फैकल्टी टीचिंग, स्टूडेंट एक्सचेंज समेत विभिन्न बिंदुओ पर विश्वविद्यालय की मदद करेगी। इसके अंतर्गत आईसीएफएआई की ओर से विश्वविद्यालय में डेमो किचन लैब, डेमो रेस्टॉरेंट, डेमो रूम और डेमो रिसेप्शन के विकास में मदद की जाएगी।

ये कोर्स संचालित होंगे
  • इंट्रोडक्शन टू हॉस्पिटलिटी होटल एंड होटीलियरिंग
  • टूरिज्म कंसेप्ट एंड लिंकेजेस
  • बेसिक ऑफ मैनेजमेंट एंड कम्यूनिकेशन,
  • इंट्रोडक्शन टू कंप्यूटर्स
  • फ्रंट ऑफिस ऑपरेशन
  • इंवायरोमेंटल स्टडीज

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें