विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने सभी वार्डेन को पत्र लिखकर 27 दिसंबर तक छात्रावास को खाली कराने और जो छात्र खाली नहीं करते हैं उनकी सूची शाम पांच बजे तक देने को कहा है। इस निर्देश के बाद कई वार्डेन ने शुक्रवार को कमरे में ताला लगाने वाले छात्रों के मोबाइल पर फोन कर कमरा खाली करने को कहा है। साथ ही खाली नहीं करने पर उनके निष्कासन को रद्द करने संबंधित विश्वविद्यालय प्रशासन के निर्णय से अवगत कराया है।
दस दिनों में हो जाए छात्रावासों की मरम्मत
कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने छात्रावासों की मरम्मत नहीं होने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने अधिष्ठाता छात्र कल्याण और मुख्य नियंता से दो टूक कहा है कि वार्डेन से संपर्क कर दस दिनों में छात्रावासों की मरम्मत कार्य पूरा करा लें। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने कहा कि यूजीसी की गाइड लाइन के मुताबिक छात्रावास को सैनिटाइज कराना है। इसलिए खाली कराया जा रहा है। सैनिटाइज कराकर तत्काल परास्नातक एवं शोध के विद्यार्थियों को आंवटित भी किया जाएगा। इस निर्णय से गोरखनाथ मंदिर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय को भी अवगत करा दिया गया है।