फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: कक्षा में जाने से शिक्षक ने रोका, छात्र ने साथियों संग कर दी पिटाई

Thu, 08 Sep 2022 01:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गगहा प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक जिस कॉलेज में पढ़ाते हैं, उसी कॉलेज के एक छात्र से शिक्षक की कुछ दिन पहले बहस हो गई थी। जिसके बाद योजना बनाकर बुधवार को छात्र ने अपने बाहरी साथियों को बुलाकर शिक्षक पर जानलेवा हमला किया है। हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गगहा इलाके के हाटा बाजार स्थित इंटर कॉलेज में कार्यरत शिक्षक प्रवीण तिवारी की बुधवार सुबह एक छात्र ने बाहरी दोस्तों संग मिलकर पिटाई कर दी। पीड़ित की शिकायत पर गगहा पुलिस ने छात्र समेत छह लोगों पर हत्या की कोशिश की धारा में केस दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बासगांव निवासी प्रवीण तिवारी गगहा क्षेत्र के हाटा बाजार स्थित आदर्श इंटर कालेज में अंग्रेजी विषय के शिक्षक हैं। रोज की तरह सुबह बाइक से स्कूल जा रहे थे। करीब साढ़े आठ बजे वह हाटा बाजार स्थिति ओवरब्रिज के बगल में पहुंचे ही थे कि पहले से इंतजार कर रहे उसी कॉलेज में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले 16 वर्षीय किशोर अपने 4-5 बाहरी साथियों के साथ शिक्षक को रोककर पीटना शुरू कर दिया।

मारपीट के दौरान किसी ने पंच से शिक्षक के सिर पर वार कर दिया। जिससे वे लहुलुहान होकर बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े। शिक्षक को घायल करने के बाद हमलावर वहां से भाग निकले। आसपास खड़े लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


घटना की सूचना के बाद विद्यालय के अन्य शिक्षक भी आक्रोशित हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में ले लेकर पूछताछ कर रही है। पीड़ित शिक्षक की तहरीर पर पुलिस ने छात्र व उसके अज्ञात पांच साथियों पर केस दर्ज कर लिया है।

गगहा प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक जिस कॉलेज में पढ़ाते हैं, उसी कॉलेज के एक छात्र से शिक्षक की कुछ दिन पहले बहस हो गई थी। जिसके बाद योजना बनाकर बुधवार को छात्र ने अपने बाहरी साथियों को बुलाकर शिक्षक पर जानलेवा हमला किया है। हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें