फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पराली में लगाई आग, दो बीघा फसल राख

Mon, 20 Nov 2023 03:03 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोला।

सार

सेमरी गांव में शनिवार को दोपहर में धान की फसल काटने के बाद पराली में आग लगा दी गई। इससे एक किसान की दो बीघा खड़ी धान की फसल जलकर राख हो गई। काफी मशक्कत के बाद किसानों ने आग पर काबू पाया। वहीं उरुवा विकास खंड के जिगनी बुजुर्ग में पराली जलाने की सूचना है।
विज्ञापन
फसल में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में गोला क्षेत्र के सेमरी गांव में शनिवार को दोपहर में धान की फसल काटने के बाद पराली में आग लगा दी गई। इससे एक किसान की दो बीघा खड़ी धान की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


काफी मशक्कत के बाद किसानों ने आग पर काबू पाया। वहीं उरुवा विकास खंड के जिगनी बुजुर्ग में पराली जलाने की सूचना है। शनिवार की शाम सेमरी, सुरदापार, सरया में पराली जलाई जा रही था।

इससे सेमरी में श्यामू तिवारी के खेत में खड़ी काला नमक धान की फसल में आग लग गई। किसानों ने ट्रैक्टर से जुताई कर आग को फैसले से रोक दिया। इस संबंध में तहसीलदार गोला बृजमोहन शुक्ल ने कहा कि सेमरी व उरुवा में जिगनी बुजुर्ग में पराली जलाने की सूचना मिली है। इन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें