फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी केस मामला: नफीसा गिरोह का लगाया कलंक अब तक नहीं मिटा, पीड़ित ने एडीजी से की थी शिकायत

Fri, 20 Oct 2023 11:40 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
फर्जी दुष्कर्म केस में फंसाती थी महिलाएं। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
गोरखपुर जिले में दुष्कर्म का फर्जी केस दर्ज कराकर पीड़ितों से रुपये ऐंठने वाली महिलाओं का गिरोह पहली बार सामने नहीं आया है। इसी तरह का एक मामला पहले भी सामने आ चुका है, हालांकि उसके पीड़ितों को अब भी इंसाफ का इंतजार है। इसके पहले नफीसा गिरोह का लगाया दुष्कर्म का कलंक उनके माथे से आज तक नहीं मिट सका है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मई 2022 में कैंपियरगंज के निवासी व पीड़ित खालिद ने एडीजी से शिकायत की थी। एडीजी के आदेश पर एसएसपी ने सीओ बांसगांव व सीओ कैंट से जांच कराई। पता चला कि गिरोह के सदस्य फर्जी केस दर्ज कराकर वसूली करा रहे हैं। इसके बाद सात अगस्त 2022 को कैंट पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन आज तक एक कदम भी आगे नहीं बढ़ सकी है। जबकि, पुलिस अफसर भी मानते हैं कि केस दर्ज होने के बाद से कोर्ट के जरिए दुष्कर्म के केस दर्ज कराने के मामले कम हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: दुष्कर्म के फर्जी केस में फंसाकर वसूलते थे रंगदारी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


इस केस में आरोपियों ने अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था। हाईकोर्ट ने तो आरोपियों को राहत नहीं दी, लेकिन पुलिस की कार्रवाई आज भी रुकी है। अब इस तरह का मामला सामने आने के बाद अफसरों ने इस गिरोह पर भी कार्रवाई का भरोसा दिया है। एएसपी मानुष पारिक ने बताया कि इस प्रकरण की जांच भी जारी है, साक्ष्यों के आधार पर इंसाफ दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें