फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों की सुरक्षा के लिए 'शेरनी' दस्ता सक्रिय, अब छेड़छाड़ करने वाले शोहदों की खैर नहीं

Sat, 10 Oct 2020 01:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • बाजार, मॉल, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगाई गई ड्यूटी
  • सुबह दस से रात साढ़े आठ बजे तक महिला सिपाहियों की ड्यूटी तय की गई
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर के प्रमुख बाजार, मॉल, धार्मिक स्थलों या फिर भीड़भाड़ वाले इलाकों में शोहदों पर कार्रवाई के लिए शेरनी दस्ता को और सक्रिय कर दिया गया है। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने शेरनी दस्ता की सिपाहियों की सुबह दस से रात साढ़े आठ बजे तक की ड्यूटी तय कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए एक के बाद एक कोशिश कर रही है। अनलॉक के बाद एक बार फिर बाजार के साथ ही कोचिंग, कॉलेज खोलने की तैयारी है। साथ ही नवरात्रि में भी भीड़ होती है। इसे देखते हुए शेरनी दस्ता की ड्यूटी तय की गई है।

महिलाएं खुद को बाजार या सड़कों पर सुरक्षित महसूस कर सकें, इसीलिए महिला सिपाहियों की सड़कों पर ड्यूटी लगाई जा रही है। सुबह दस बजे से रात के 8.30 बजे तक शेरनी दस्ता की सिपाही सड़कों पर ड्यूटी करेंगी। यही नहीं, उनका हर दो घंटे पर लोकेशन भी लिया जाएगा। कुछ जगहों पर सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें