फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: लूट कर भाग रहे थे कार सवार बदमाश, पुलिस ने चार को दबोचा

Sat, 10 Oct 2020 09:40 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र के हर्रैया-बभनान मार्ग पर पकड़ी जप्ती मोड़ पर पेट्रोल पंप के पास शनिवार की सुबह कार सवार बदमाशों ने पिकअप सवार व्यापारी से 21 हजार रुपये लूट लिया। जिसके बाद भाग रहे चार बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ लिया। सभी बदमाश भागते समय किसी गड्ढे में गिर गए। जिसकी वजह से सभी पकड़े गए।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, लूट की वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने वायरलेस के जरिए आसपास और फोरलेन के थानों को अलर्ट कर दिया। ऐसे में हर्रैया, छावनी, कप्तानगंज थाने की पुलिस ने पीछा किया तो विक्रमजोत के पास बदमाशों की कार पुलिस ने घेर लिया। खुद को घिरा पाकर बदमाश कार से कूदकर भागने लगे।

इस दौरान चार थानों की फोर्स और एसओजी टीम भी पहुंचकर खोजबीन करने लगी। जिसके बाद चार बदमाशों को पुलिस टीम ने दबोच लिया। बता दें कि एसपी हेमराज मीना और अपर पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार सिंह ने साहस के साथ मोर्चा संभाल लिया। पकड़े गए बदमाशों में बिहार के दरभंगा, दिल्ली, गोंडा के रहने वाले बदमाश बताए जा रहे हैं। एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें