भारत नेपाल पर एसएसबी महानिरीक्षक सीमांत मुख्यालय लखनऊ के सौरभ त्रिपाठी व उप महानिरीक्षक क्षेत्र मुख्यालय गोरखपुर मंजीत सिंह पड्डा ने बुधवार को 22वीं वाहिनी के सीमा चौकी ठूठीबारी का भ्रमण कर जायजा लिया।
इस दौरान महानिरीक्षक ने कोरोना संक्रमण को लेकर सीमा चौकी से सटे गांव ठूठीबारी, राजाबारी व भरवलिया के ग्रामीणों के बीच सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए खाद्य सामाग्री व मास्क का वितरण किया।
चौकी परिसर में महानिरीक्षक ने सैनिक सम्मेलन में जवानों से बातचीत की। इस दौरान महानिरीक्षक द्वारा एसएसबी जवानों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जानकारी दी। साथ ही बॉर्डर पर हालात को बताते हुए जवानों को सीमा क्षेत्र के लोगों से सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने को कहा गया।
उन्होंने इंडो नेपाल बॉर्डर बरगदवां सीमा चौकी का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर 22वीं वाहिनी कमांडेट मनोज कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें।