फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: एशिया चैंपियनशिप खेलने लेबनान जाएगा फल विक्रेता का बेटा विश्वात्मा, ताइक्वांडो खेल में हुआ चयन

Sat, 19 Aug 2023 01:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

सूबा बाजार में फल बेचने वाले जोखू के बेटे विश्वात्मा की रुझान शुरू से ही ताइक्वांडों की ओर था। उनकी प्रतिभा को देखते हुए ताइक्वांडो कोच लालदेव यादव ने उन्हें 2013 प्रशिक्षण देना शुरू किया। बेहतर खेल के दम पर 2018 में विश्वात्मा का चयन लखनऊ के साई हॉस्टल में हो गया। इसके बाद उन्होंने कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन
अपने पिता जोखू के साथ ताइक्वांडो खिलाड़ी विश्वात्मा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर के खोराबार में फल बेचने वाले जोखू पासवान के बेटे विश्वात्मा का चयन लेबनान में होने वाले ताइक्वांडों एशियाई चैंपियनशिप के लिए हुआ है। विश्वात्मा के चयन से परिजन खुश हैं। मगर आर्थिक संकट ने उनके माथे पर चिंता की लकीर खींच दी है।

विज्ञापन


विश्वात्मा को लेबनान भेजन के लिए दो से तीन लाख रुपये की आवश्यकता है, लेकिन उनके पास इतने रुपये नहीं है कि वह उसे लेबनान भेज सकें। विश्वात्मा अपने गुरु लालदेव यादव के साथ मदद के लिए कई अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन अब तक मदद नहीं मिल सकी है।

खोराबार के सूबा बाजार में फल बेचने वाले जोखू के बेटे विश्वात्मा की रुझान शुरू से ही ताइक्वांडों की ओर था। उनकी प्रतिभा को देखते हुए ताइक्वांडो कोच लालदेव यादव ने उन्हें 2013 प्रशिक्षण देना शुरू किया। बेहतर खेल के दम पर 2018 में विश्वात्मा का चयन लखनऊ के साई हॉस्टल में हो गया। इसके बाद उन्होंने कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: विकास की अधूरी खुशी: बरगदवां-नकहा ओवरब्रिज, निर्माण की सुस्त रफ्तार; अभी साल भर झेलनी पड़ेगी सांसत

विश्वात्मा के पिता जोखू कहते हैं कि उनके बेटे के सामने किसी भी खिलाड़ी का टिकना मुश्किल है। अगर वह लेबनान गया तो देश के लिए पदक जीतकर ही आएगा। कोच लालदेव को भी अपने छात्र पर पूरा विश्वास है कि वह पदक जरूर जीतेगा। लालदेव ने बताया कि 23 अगस्त को ही उसे लेबनान के लिए निकलना है।
 

विज्ञापन

ये हैं विश्वात्मा की उपलब्धियां

-2015 में लखनऊ स्टेट में गोल्ड मेडल
-2016 में सीजीएफआई नेशनल तेंलगाना में सिल्वर मेडल
-2018 में पूणे नेशनल में पार्टिसिपेशन
-2019 में दिल्ली ऑल इंडिया साई में ब्रांज मेडल
-2021 में लखनऊ में आयोजित स्टेट में गोल्ड मेडल
-2022 नेपाल में आयोजित तीसरे एवरेस्ट इंटरनेशनल जूनियर ओपेन में सिल्वर मेडल
-2021 में लखनऊ स्टेट में गोल्ड मेडल
-2023 में जूनियर एशियाई चैंपियनशिप में चयन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें