फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: सीएम योगी के शहर के प्रवेश द्वारों पर दिखेगी अध्यात्मिक छटा, तैयार कराई गई डिजाइन

Tue, 26 Jul 2022 01:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि गोरखपुर शहर में प्रवेश करने वाले सभी रास्तों पर बनाए जाने वाले भव्य प्रवेश द्वार का नाम निर्धारित हो चुका है। इसका पूरा प्रेजेंटेशन भी तैयार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री की अनुमति मिलते ही उन्हें दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर के प्रवेश द्वारों पर गोरखपुर की अध्यात्मिक छटा दिखाई देगी। कुशीनगर से आने वालों को घंटी और स्तूप दिखेगा। वाराणसी गोरखपुर से आने वाले लोगों को उत्तर भारतीय मंदिर से प्राप्त हाथी मूर्तिकला नजर आएगी।

विज्ञापन


वहीं, लखनऊ से शहर में प्रवेश करने वालों को तीर-धनुष दिखेगा। यह तीर और धनुष भगवान लक्ष्मण के साथ शहर लखनऊ के संबंध में दर्शाता है। मुख्यमंत्री को डिजाइन का प्रेजेंटेशन दिखाने की तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री की अनुमति मिलने के बाद नगर निगम प्रवेश द्वार के निर्माण की शुरुआत कर देगा।

 

विज्ञापन

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि पिछले दिनों गोरखपुर आए मुख्यमंत्री को प्रवेश द्वार के निर्माण के संबंध में जानकारी दी गई थी। मुख्यमंत्री ने निर्माण की स्वीकृति दे दी थी। नगर निगम हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड से कारपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी के तहत मिले धन से प्रवेश द्वारों का निर्माण कराएगा। यह प्रवेश द्वार हर तरफ से गोरखपुर की पहचान बनेंगे।

ऐसे बनेंगे द्वार

गोरखपुर-सोनौली मार्ग         महंत दिग्विजयनाथ द्वार

गोरखपुर-कुशीनगर मार्ग        बाबा गंभीरनाथ द्वार


गोरखपुर-वाराणसी मार्ग        महंत बालकनाथ द्वार

गोरखपुर-महराजगंज मार्ग      महंत अवेद्यनाथ द्वार

गोरखपुर-लखनऊ मार्ग        गुरु गोरखनाथ द्वार

गोरखपुर-देवरिया मार्ग          महंत चौरंगीनाथ द्वार


 

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि गोरखपुर शहर में प्रवेश करने वाले सभी रास्तों पर बनाए जाने वाले भव्य प्रवेश द्वार का नाम निर्धारित हो चुका है। इसका पूरा प्रेजेंटेशन भी तैयार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री की अनुमति मिलते ही उन्हें दिखाया जाएगा। निर्देशों का अनुपालन करते हुए निर्माण कार्य की शुरुआत कराई जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें