फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली बाद कानपुर और वाराणसी के लिए भी शुरू हो जाएगी उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर से वाराणसी के लिए स्पाइस जेट की उड़ान होली के बाद
विज्ञापन

गोरखपुर। विधानसभा चुनाव खत्म होने के साथ ही गोरखपुर से क्षेत्रीय उड़ान योजना के तहत हवाई सेवा को विस्तार देने की तैयारी तेज हो गई है। होली के बाद गोरखपुर से वाराणसी व कानपुर के लिए भी हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। विमानन कंपनी स्पाइस जेट को इसकी जिम्मेदारी मिली है। 28 मार्च से समर शेड्यूल जारी हो जाएगा। इसी में इन दोनों शहरों के लिए उड़ानों का भी समय तय हो जाएगा। जल्द ही शेड्यूल जारी होने की उम्मीद है, जिसके बाद टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

विमानन कंपनी स्पाइस जेट का 70 सीटर विमान गोरखपुर से रोजाना वाराणसी व कानपुर के लिए उड़ान भरेगा। विमान रोजाना सुबह 8:40 बजे वाराणसी से उड़ान भरेगा और सुबह 9:35 बजे गोरखपुर पहुंचेगा। जबकि गोरखपुर से आने वाला विमान सुबह 9:55 वाराणसी पहुंचेगा जो 10.50 बजे वाराणसी से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। दोनों ही शहरों के लिए विमान का किराया करीब 1500 से 2000 के बीच रखे जाने की उम्मीद है। एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर बाजपेई ने बताया कि मार्च में ही वाराणसी व कानपुर के लिए हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। 28 को समर शेड्यूल में इन दोनों शहरों के उड़ानों का समय तय हो जाएगा। समर शेड्यूल जल्द जारी होने की उम्मीद है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें