फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: गोरखपुर जिले में सबसे अमीर प्रत्याशी हैं सपा के विनय शंकर तिवारी, जानिए कितने करोड़ की है संपत्ति

Fri, 11 Feb 2022 10:52 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

 विधानसभा चुनाव 2017 की तुलना में विनय व उनकी पत्नी की संपत्ति में करीब सात लाख रुपये की कमी आई है। पिछले चुनाव में विनय शंकर तिवारी के पास कुल 67.58 करोड़ रुपये की संपत्ति थी।
विज्ञापन
सपा के चिल्लूपार से प्रत्याशी विनय शंकर तिवारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छह दिन के नामांकन में जिले की विधानसभा सीटों से अब तक जितने भी उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया है, उनमें से सपा के चिल्लूपार से प्रत्याशी विनय शंकर तिवारी सबसे अमीर हैं। तिवारी दंपती के पास 67.51 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। इसमें से 25.64 करोड़ की चल और 41.87 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।

विज्ञापन


हालांकि, विधानसभा चुनाव 2017 की तुलना में विनय व उनकी पत्नी की संपत्ति में करीब सात लाख रुपये की कमी आई है। पिछले चुनाव में विनय शंकर तिवारी के पास कुल 67.58 करोड़ रुपये की संपत्ति थी। बृहस्पतिवार को नामांकनपत्र के साथ दिए शपथपत्र के मुताबिक, विनय के पास लखनऊ में एक होटल व उनकी पत्नी के नाम लखनऊ में गैस हाउस व आइस फैक्टरी है।

विनय के पास एक राइफल और एक पिस्टल है। उनकी पत्नी के पास भी एक रिवाल्वर है। विनय के पास 22 लाख रुपये के सोने के जेवरात हैं तो उनकी पत्नी के पास 1.34 करोड़ रुपये के सोने और 2.05 लाख रुपये के चांदी के आभूषण हैं। विनय ने लखनऊ विश्वविद्यालय से 1987 में एलएलबी की डिग्री हासिल की है। उनके खिलाफ कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, आपराधिक साजिश रचने आदि धाराओं में सीबीआई दिल्ली में एक मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन


 

विपिन के पास 9.57 करोड़ की संपत्ति, पत्नी के पास भी असलहा

ग्रामीण विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विपिन सिंह के पास कुल 9.57 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। उनके व उनकी पत्नी के पास कुल 87.30 लाख रुपये की चल और 8.70 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। 2017 के विधानसभा चुनाव में उनके पास 4.33 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति थी। विपिन पर 28.38 लाख रुपये का लोन भी है। उनके पास एक राइफल और एक बंदूक है, जबकि उनकी पत्नी के पास एक राइफल है। विपिन के पास 2.25 लाख व उनकी पत्नी के पास 9 लाख रुपये के सोने के आभूषण हैं। उन्होंने स्नातक तक की पढ़ाई की है।

सुभावती व उनके आश्रितों के पास 1.16 करोड़ की संपत्ति

गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी सुभावती शुक्ला व उनके आश्रितों के पास कुल 1.16 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। उनके व उनके दो आश्रितों के पास 19.21 लाख रुपये की चल और 97 लाख रुपये की अचल संपत्ति है।

सुधीर के पास 2.84 करोड़ रुपये की संपत्ति

सहजनवां विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी सुधीर सिंह व उनकी पत्नी के पास कुल 2.84 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। उनके पास कुल 1.14 करोड़ की चल और 1.70 करोड़ की अचल संपत्ति है। उन पर 25 लाख रुपये का कर्ज भी है। वह हाईस्कूल पास हैं। गोरखपुर और लखनऊ के विभिन्न थानों में गैंगस्टर समेत 33 मुकदमे दर्ज हैं।  

 
विज्ञापन

करोड़पति हैं यशपाल

सहजनवां से सपा प्रत्याशी यशपाल रावत व उनकी पत्नी के पास कुल 1.70 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। इसमें 5.63 लाख की चल और 1.65 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। उन पर 18.05 लाख का कर्ज भी है। वह हाईस्कूल पास हैं। यशपाल पर सहजनवां थाने में 10 मुकदमे दर्ज हैं।

सपा के बृजेश चंद्र के पास 3.20 करोड़ की संपत्ति

चौरीचौरा विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी बृजेश चंद्र लाल, उनकी पत्नी व आश्रित के पास कुल 3.20 करोड़ की संपत्ति है। उनके पास कुल 51.43 लाख की चल और 2.69 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। उनपर 49 लाख का कर्ज भी है। उनके पास एक पिस्टल है। 49 वर्षीय बृजेश चंद्र लाल स्नातक हैं।

अजय सिंह के पास 48.53 करोड़ की संपत्ति, 3.75 करोड़ का कर्ज भी

चौरीचौरा विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी अजय कुमार सिंह उर्फ टप्पू व उनकी पत्नी के पास कुल 48.53 करोड़ की संपत्ति है। इनमें 8.07 करोड़ रुपये की चल और 40.46 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। उन पर 3.75 करोड़ रुपये का कर्ज भी है। अजय के पास सात लाख और उनकी पत्नी के पास 13 लाख रुपये कीमत के सोने के आभूषण हैं। उनके पास पांच गाड़ियां और एक रिवाल्वर व बंदूक है। अजय ने कर्नाटक से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें