फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरासत और विकास से घबराकर अयोध्या के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही सपा-कांग्रेस : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
हमेशा के लिए दफन हो जाएगी सपा और कांग्रेस की राजनीति
विज्ञापन


नशे के सौदागरों को आबाद नहीं रहने देंगे
वनटांगिया गांव जंगल तिनकोनिया नंबर तीन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने मनाई दिवाली

82.41 करोड़ रुपये की 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया मुख्यमंत्री ने
अमर उजाला ब्यूरो

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या की विरासत और विकास की गति को रोक पाने में विफल सपा और कांग्रेस के लोग अब घबराकर अयोध्या को बदनाम कर रहे हैं। दुष्प्रचार करने वालों को यह मालूम है कि विरासत और विकास की यह यात्रा अगर ऐसे ही चलती रहेगी तो सपा और कांग्रेस की राजनीति हमेशा के लिए दफन हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने नशे के सौदागरों पर भी जोरदार हुंकार भरते हुए कहा कि उनकी सरकार नशे के सौदागरों को आबाद नहीं रहने देगी।
मुख्यमंत्री रविवार को वनटांगिया गांव जंगल तिनकोनिया नंबर तीन में वनवासियों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे थे। उन्होंने बतौर मुख्यमंत्री लगातार दसवीं बार वनटांगियों के साथ दीप पर्व की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों के विकास, ईको टूरिज्म, वैश्विक नगर बाजार आदि से जुड़ी 82.41 करोड़ रुपये की 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उपस्थित जनसमूह को दिवाली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। कहा कि यह यात्रा इसी मजबूती के साथ एकजुट होकर जारी रहेगी तो कांग्रेस और सपा के सामने पहचान का संकट खड़ा हो जाएगा और इसीलिए दुष्प्रचार का सहारा लेना इन्होंने शुरू किया है।
विज्ञापन

-

नशे के सौदागरों को आबाद नहीं रहने देंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी लोगों का आह्वान किया कि पर्व में दूसरों के साथ खुशियां साझा करते हुए नशा और जुआ से दूर रहें। उन्होंने कहा कि नशा नाश का कारण होता है और जुआ व्यक्ति को गुलाम बना देता है। इन दोनों कुप्रवृत्तियों से अच्छा खासा परिवार बिखर जाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से नशे के सौदागरों पर प्रहार चल रहा है। माफिया उन्मूलन के बाद अगला प्रहार नशे के सौदागरों के खिलाफ ही प्रारंभ हुआ है। उन्होंने जोर देकर कहा, ‘जो लोग दूसरों के जीवन को बर्बाद करते हैं, हम उसको आबाद नहीं होने देंगे।


अच्छी पढ़ाई करिए, नौकरी की गारंटी सरकार लेगी

मुख्यमंत्री ने युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि अच्छी पढ़ाई करिए। नौकरी और रोजगार की गारंटी भाजपा की डबल इंजन की सरकार लेगी। उन्होंने अन्नदाता किसानों से अच्छी उपज पैदा करने की अपील की और कहा कि सरकार प्रोसेसिंग और वैल्यू एडिशन से उपज का कई गुना दाम उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन

-

अंग्रेजों के बाद कांग्रेस व सपा ने जंगल में भटकने को छोड़ दिया था वनटांगियों को
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम तो 14 वर्ष वनवास के बाद अयोध्या लौट आए थे लेकिन वनटांगिया समुदाय को पहले अंग्रेजों और फिर कांग्रेस व सपा की सरकारों ने सौ साल से अधिक समय जंगलों में भटकने के लिए छोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 56 वनटांगिया गांव थे, जिनका कोई पुरसाहाल नहीं था। 1947 में देश भले आजाद हो गया लेकिन इन वन्यगांवों को कभी आजादी नहीं मिल पाई थी। न इनका नाम मतदाता सूची में था, न यहां सड़क थी, न बिजली थी, न पानी था, न राशन कार्ड था, न स्कूल था, न चिकित्सालय था, न पेंशन की सुविधा थी और एक भी पक्का मकान भी नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें