सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी पुष्प कुमार कांधला ने बताया कि सोहगीबरवां में सारसों की संख्या में वृद्धि सुखद संकेत है। भविष्य में इनकी संख्या में और बढ़ोत्तरी संभव है।
वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक लक्ष्मीपुर में कुल 16, पकड़ी में 14, मधवलिया में 47, शिवपुर में पांच, निचलौल में 56, दक्षिणी चौक में 19 तथा उत्तरी चौक में कुल आठ सारसों की संख्या दर्ज की गई है। बच्चे के रुप में दर्ज किए 34 सारसों में सर्वाधिक 14 मधवलिया, 13 निचलौल, पांच दक्षिणी चौक तथा एक-एक पकड़ी व लक्ष्मीपुर रेंज में मिले हैं। उत्तरी चौक व शिवपुर रेंज में कोई सारस ऐसा नहीं मिला जिसकी गणना बच्चे के रुप में की जाए।
16 जून को होगी तीसरी गणना
विभाग द्वारा तीसरी गणना 16 जून 2021 को कराई जाएगी। तीसरी गणना होने के बाद फिर संख्या में वृद्धि व कमीं की वास्तविकता का पता लगाया जा सकेगा।