फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सशक्तिकरण की मिसाल: यूपी का ऐसा पेट्रोल पंप जहां काम करेंगी बस महिला कर्मचारी

Sun, 28 Feb 2021 11:58 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

  • चेयरमैन एसएम वैद्य ने महिला कर्मचारियों वाले पेट्रोल पंप का किया उद्घाटन
  • पेट्रोल पंपों पर सेनेटरी नैपकिन मिलेगी, अलग से डीजल-पेट्रोल देने की व्यवस्था  

 
विज्ञापन
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के चेयरमैन एसएम वैद्य ने कहा कि सहजनवां में ऐसा पेट्रोल पंप खोला गया है, जिसका संचालन सिर्फ महिलाएं करेंगी। यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ाया गया कदम है, जो कि मिसाल बनेगा। उन्होंने कहा कि चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर ऑटोमेटिक सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें लगाई जा रहीं हैं। मशीन में दस रुपये का सिक्का डालकर सेनेटरी पैड प्राप्त किया जा सकता है। नई व्यवस्था से यात्रा करने वाली महिलाओं को राहत मिलेगी।

विज्ञापन


आईओसीएल के चेयरमैन ने शनिवार को सहजनवां में मेसर्स गुप्ता ऑटो मोबाइल्स का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पंप का संचालन पूरी तरह से महिलाओं के हाथों में होगा। यह कदम आधी आबादी को सशक्त करने के उद्देश्य से उठाया गया है। कोरोना महामारी के दौरान आईओसीएल के अधिकारी और कर्मचारी देशवासियों के साथ खड़े रहे हैं। कोई भी पेट्रोल पंप सूखा नहीं पड़ा था। महिला कर्मचारियों ने भी पुरुषों के साथ मिलकर देश को प्रगति के मार्ग पर स्थिर रखा है।

चेयरमैन ने कहा कि देशहित में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ानी होगी। इसके लिए हम आगे आ रहे हैं। नए-नए प्रयास कर रहे हैं। जल्द ही चुनिंदा पंपों पर महिलाओं के लिए अलग से पेट्रोल-डीजल देने की व्यवस्था होगी। इस पर काम चल रहा है। अब महिला कर्मचारियों पर केंद्रित पेट्रोल पंप की शुरूआत की गई है। यह महिला सशक्तिकरण का शानदार उदाहरण है। चेयरमैन ने पेट्रोल पंप पर काम करने वाली 14 महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया।  
विज्ञापन

 

विज्ञापन

आईओसीएल बाटलिंग प्लांट का निरीक्षण किया

चेयरमैन ने पेट्रोल पंप पर क्यूलॉक-क्विक ल्यूब ऑयल चेंज सुविधा की शुरुआत की है। इसके तहत 10 मिनट में दोपहिया वाहनों के पुराने इंजन-ऑयल को निशुल्क बदला जा सकेगा। सामान्य तौर पर पुराने इंजन ऑयल को बदलने के लिए 250-300 रुपये देने पड़ते हैं। इस दौरान कार्यकारी निदेशक (एचआर) उमाकांत प्रसाद सिंह, मुख्य महाप्रबंधक (रिटेल सेल्स) सुब्रत कर, मुख्य महाप्रबंधक संस्थागत व्यापार एसएच रियाज, सीडीआरएसएम अभ्युदय कुमार शाही आदि मौजूद रहे।

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष एसएम वैद्य ने गीडा स्थित आईओसीएल के बाटलिंग प्लांट का निरीक्षण भी किया। साथ ही उत्पादन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर व्यवस्था और बेहतर करने के निर्देश दिए। चेयरमैन ने कहा कि उत्पादन लगातार बढ़ाया जाए।

लोगों को बेहतर सुविधाएं हर हाल में मिलनी चाहिए। इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए। चेयरमैन ने मोहद्दीपुर स्थित महिंद्रा गैस सर्विस पर काम करने वालों की करीब 12 बेटियों को सुकन्या समृद्धि योजना का पासबुक भेंट किया। साथ ही कोरोनाकाल में बेहतर कार्य करने वाले वितरकों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें