गोली लगते ही एसओ कंकन राम की मौके पर ही मौत हो गई। एसओ को गोली लगते ही पुलिस पीछे खिसक गई। जिसका फायदा उठाकर नागेंद्र अपने साथियों के साथ भागने में सफल हो गए थे। उस घटना में नागेंद्र राय गिरोह के गोरखपुर जनपद के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के सूरस देवरिया गांव निवासी मंतर तिवारी और महुली क्षेत्र के सांखी गांव निवासी भूमिकेश्वर राय की भी मौत हो गई थी।
इसे भी पढ़ें- कानपुर एनकाउंटर में गोरखपुर के लाल को लगी गोली, मां बोली- 'देश के लिए सब कुर्बान'
वहीं बस्ती जनपद के लालगंज थाने के सिपाही जयशंकर यादव व महुली थाने के सिपाही लल्लन यादव गोली लगने से घायल हो गए थे। इस मामले में महुली पुलिस ने एसआई राम नारायण राय की तहरीर पर नागेंद्र राय, गिरजेश राय, मंतर तिवारी, महुली क्षेत्र के जमुनी कला गांव निवासी भुवनेश्वर सिंह, सांखी गांव निवासी सत्यदेव राय, भूमिकेश्वर राय, धनघटा क्षेत्र के सोनडीहा गांव निवासी श्रीभागवत व गोरखपुर जनपद के बांसगांव क्षेत्र के महथा गांव निवासी सदानंद राय के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास आदि धाराओं में केस दर्ज किया था।