फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर में शौचालय की टंकी में मिला कंकाल, गांव में मचा हड़कंप; हत्या का आरोप

Thu, 19 Oct 2023 10:57 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

एकौना खुर्द निवासी मनोज चंडीगढ़ में रहता है। एक सप्ताह पहले वह घर आया। टंकी से बदबू आ रही थी और बहाव भी नहीं हो रहा था। बुधवार को उसने मजदूर लगाकर टंकी की सफाई शुरू कराई तो कंकाल निकला। एक बॉक्स भी मिला, जिसमें कुछ कपड़े व चप्पल हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में बेलघाट क्षेत्र के एकौना खुर्द में शौचालय के टंकी में कंगाल मिलने से सनसनी फैल गई। सफाई करा रहे मनोज ने कंकाल को लापता बहन का बताते हुए जीजा पर हत्या का आरोप लगा दिया। उसने पुलिस को फोन पर कंकाल मिलने की सूचना दी। पुलिस ने कंकाल को डीएनए जांच के लिए सुरक्षित कर कानूनी कार्रवाई कर रही है। मनोज ने जीजा के खिलाफ तहरीर भी दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एकौना खुर्द निवासी मनोज चंडीगढ़ में रहता है। एक सप्ताह पहले वह घर आया। टंकी से बदबू आ रही थी और बहाव भी नहीं हो रहा था। बुधवार को उसने मजदूर लगाकर टंकी की सफाई शुरू कराई तो कंकाल निकला। एक बॉक्स भी मिला, जिसमें कुछ कपड़े व चप्पल हैं।

पुलिस को दी तहरीर में मनोज ने बताया कि उसकी बहन सीमा का वर्ष 2014 से पता नहीं चल रहा है। आरोप लगाया कि उसके जीजा ने बहन की हत्या कर टंकी में छीपा दिया था। यह कंकाल उसकी बहन का ही है। मनोज ने यह भी आरोप लगाया है जब उसकी बहन गायब हुई थी तो पूछताछ में मां और पिता ने बताया था कि उसकी बहन की मौत बीमारी से हो चुकी है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: हनी ज्वेलर्स पर छापा...40 लाख नकद, 650 किलो चांदी-18 किलो सोना भी बरामद

इसी बीच उसके पिता इंदल की मौत हो गई और मां जीजा के साथ दिल्ली चली गई। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बरामद कंकाल का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। इसके बाद ही साफ हो सकेगा की कंकाल किसका है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: ग्राहक सेवा केंद्र संचालक पर हमला कर दो लाख रुपये लूटे, पुलिस कर रही छानबीन
विज्ञापन

गांव में कुछ और ही हो रही चर्चा

कंकाल मिलने के बाद गांव में एक अलग ही चर्चा शुरू हो गई है। ग्रामीणों की माने तो इंदल की पांच बेटियां व एक बेटा था। तीन बेटी की शादी कर दिए थे, चौथी पुत्री बीमारी के कारण मर गई थी। पांचवीं बेटी लगभग तीन वर्ष पहले लापता हो गई। गांव में शोर कर दिए थे कि दिल्ली में बीमारी के कारण मौत हो गई। इसी बीच इंदल की मौत हो गई। अब ग्रामीण उसी बेटी का कंकाल पता रहे हैं।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें