फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन-4 लागू होने की आशंका में छह लोगों ने गंवाई जान, मुंबई से घर आने के लिए शुरू की थी यात्रा

Sun, 17 May 2020 08:07 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।

सार

  • एमपी में सड़क हादसे में डुमरियागंज के छह लोगों की मौत, 12 घायल
  • शनिवार तड़के सागर जिले के छतरपुर के पास हुई दुर्घटना
  • डीएम ने शव और घायलों को लाने की व्यवस्था कराई
  • प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन
विज्ञापन
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सागर में ट्रक पलटने से उस पर सवार डुमरियागंज क्षेत्र के छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा शनिवार तड़के सागर जिले के छतरपुर की सीमा के पास छलबेला क्षेत्र के बक्स्वारा में हुआ।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, डुमरियागंज के गांव हथपरा निवासी मंसूर अली, कादिर खान, अरनी गांव निवासी रामशरण कारोबार के सिलसिले में परिवार के साथ मुंबई में रहते थे। लॉकडाउन-4 लागू होने की आशंका पर इन्होंने परिवार के साथ गांव लौटने की तैयारी की।

बुधवार को ये लोग परिवार के साथ मुंबई से गांव को रवाना हुए। इनके परिचय की डुमरियागंज निवासी गुड़िया खान भी साथ थीं। बताया जा रहा है कि भोपाल में बृहस्पतिवार को इन लोगों का वाहन खराब हो गया। आगे का सफर इन लोगों ने ट्रक से शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिस ट्रक पर ये लोग सवार थे, शनिवार तड़के वह मध्यप्रदेश के सागर जिले के छतरपुर की सीमा के पास छलबेला क्षेत्र के बक्स्वारा में पलट गया। हादसे में मंसूर अली, उनकी बेटी यासमीन, कादिर अली की पत्नी सलमा खातून उर्फ चिंकी, गुड़िया खान, रामशरण और उनकी पत्नी लालवती की मौत हो गई।

मंसूर अली की पत्नी सहरुन्निसा, बेटा इरफान, बेटी सना, शबनम, रामशरण का बेटा कृष्णा और बेटी पूजा के अलावा अब्दुल कादिर, आलिया, सबीना, अमान, जासिया और संजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि पांच घायलों के बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही है। प्रभावित परिवारों की हर प्रकार से मदद की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें