फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: कानपुर व्यापारी मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, इंस्पेक्टर सहित छह पुलिसकर्मी निलंबित

Tue, 28 Sep 2021 02:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

कानपुर के बर्रा निवासी मनीष गुप्ता अपने दोस्त प्रदीप सिंह और हरवीर सिंह के साथ गोरखपुर घूमने आया था। सिकरीगंज का चंदन सैनी से तीनों की पुरानी दोस्ती थी। उसने ही कृष्णा पैलेस में अपने नाम पर रुम बुक कराया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में पुलिस की लापरवाही का एक मामला सामने आया है। यहां चेकिंग के दौरान रामगढ़ताल इलाके के तारामंडल रोड पर स्थित एक होटल में कानपुर के व्यापारी की मौत हो गई। मृतक के दोस्तों का आरोप है कि व्यापारी की मौत पुलिस की पिटाई से हुई है। वहीं चेकिंग के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ताल सहित छह पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही प्रकरण की जांच पुलिस अधीक्षक उत्तरी को सौपी गई है।

विज्ञापन


मृतक मनीष की पत्नी मिनाक्षी ने तीन मांग रखी है। उनका कहना है कि मामले में संलिप्त पुलिस कर्मियों को निलंबित किया जाए। दूसरा मामले की गहराई से जांच हो व तीसरा बच्चों के भविष्य के लिए सरकार आर्थिक मदद करे।

ये है पूरा मामला...
रामगढ़ताल इलाके के तारामंडल रोड पर स्थित कानपुर के बर्रा के व्यापारी मनीष गुप्ता (36) की सोमवार की देर रात रहस्यमय हाल में मौत हो गई। साथ में आए दोस्तों का आरोप है कि चेकिंग के नाम पर आधी रात आई पुलिस ने उसकी पिटाई कर दी जिससे बचने को वह भागा और गिरने से उसकी मौत हो गई। जबकि पुलिस का कहना है कि मनीष नशे में था और बिस्तर से उठते ही लड़खड़ा कर गिर गया जिससे मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कानपुर के बर्रा निवासी मनीष गुप्ता अपने दोस्त प्रदीप सिंह और हरवीर सिंह के साथ गोरखपुर घूमने आया था। सिकरीगंज के चंदन सैनी से तीनों की पुरानी दोस्ती थी। उसने ही कृष्णा पैलेस में अपने नाम पर रुम बुक कराया था। सोमवार की रात पुलिस चेकिंग करने के लिए पहुंची थी।

इस दौरान एक रुम में तीन लोगों के मौजूद होने पर कमरे में जाकर पुलिस चेकिंग करने लगी। इसी दौरान मनीष रहस्यमय तरीके से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन फानन पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल गई फिर मेडिकल कॉलेज लेकर गई। जहां पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें