फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: आज से 30 दिन बंद रहेगा सिंघड़िया गैस गोदाम मार्ग, 2018 से चल रहा है काम

Tue, 01 Nov 2022 10:23 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

शहर में सीवरेज योजना की शुरुआत अक्तूबर 2018 में जोन ए-1 से हुई है। 192.75 करोड़ रुपये की परियोजना पर अब तक 140.76 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। 30 नवंबर तक कार्य पूर्ण किया जाना था, लेकिन अब तक सिर्फ 78 फीसदी काम ही हो सका है।   
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृत योजना के तहत सीवर लाइन बिछाने के कार्य की वजह से मंगलवार से एक महीने तक सिंघड़िया गैस गोदाम मार्ग बंद रहेगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था जलनिगम ने यातायात विभाग ने अनुमति ले ली है।
विज्ञापन


इस दौरान लोग विकल्प के तौर पर वसुंधरा नगर होते हुए मिश्रा आरओ की गली से सिंघड़िया गैस गोदाम मार्ग पर और स्वर्ण सिटी मुख्य मार्ग से वसुंधरा नगर होते हुए मुख्य मार्ग तक आ-जा सकेंगे।

जल निगम के परियोजना प्रबंधक रतनसेन सिंह के मुताबिक जल निगम, शहर के जोन ए-1 में चल रहे सीवरेज कार्य के क्रम में मंगलवार से इस सिंघड़िया गैस गोदाम मार्ग पर सीवर लाइन बिछाने का काम शुरू कराने जा रहा है। इस मार्ग की कुल लंबाई एक हजार मीटर है।
विज्ञापन


इसमें से 650 मीटर लम्बाई में सीवर लाइन बिछाने का काम पूरा किया जा चुका है। करीब 350 मीटर लंबाई में गहरी सीवर लाइन (5 से 6 मीटर) का कार्य कराया जाना है। मार्ग की चौड़ाई कम होने की वजह से सीवर कार्य के दौरान इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद करने का निर्णय किया गया है।

बता दें कि शहर में सीवरेज योजना की शुरुआत अक्तूबर 2018 में जोन ए-1 से हुई है। 192.75 करोड़ रुपये की परियोजना पर अब तक 140.76 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। 30 नवंबर तक कार्य पूर्ण किया जाना था, लेकिन अब तक सिर्फ 78 फीसदी काम ही हो सका है।   
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें