फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: थाने के बैरक की छत से गिरकर सिपाही की मौत, मचा हड़कंप

Tue, 01 Nov 2022 10:15 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सिपाही अभिषेक सिंह राजघाट में 10 महीने से तैनात थे। रोजाना की तरह वह थाने के बैरक के प्रथम तल पर सोमवार की रात सोए थे। मंगलवार की भोर में शरीर असंतुलित हो गया और वह प्रथम तल से नीचे गिर गए।
विज्ञापन
सिपाही अभिषेक सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के राजघाट थाने के छत से गिरकर सिपाही की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, बलिया के बासडीह निवासी 25 वर्षीय सिपाही अभिषेक सिंह पुत्र अखिलेश्वर सिंह गोरखपुर में तैनात थे।
विज्ञापन


वह 2021 बैच के सिपाही थे। वर्तमान में उनकी तैनाती राजघाट थाने के बसंतपुर चौकी पर थी। वह राजघाट में 10 महीने से तैनात थे। रोजाना की तरह वह थाने के बैरक के प्रथम तल पर सोमवार की रात सोए थे।

मंगलवार की भोर में शरीर असंतुलित हो गया और वह प्रथम तल से नीचे गिर गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। अभी उनकी शादी नहीं हुई थी। मौत से पुलिसकर्मियों में शोक है। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें