क्षेत्र के कदवा गवईया निवासी बागेश सिंह ( 32) पुत्र वीरेंद्र सिंह गोरखपुर में प्राइवेट नौकरी करते थे। सोमवार देर रात बाइक से बरगदवा के पास अपने कमरे पर जाते समय उनकी बाइक एक वाहन की चपेट में आ गई, जिससे उनकी मौत हो गई।
चिल्हिया थाना क्षेत्र के कदवा गवईया गांव निवासी एक युवक की गोरखपुर में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने के बाद घर में मातम छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
क्षेत्र के कदवा गवईया निवासी बागेश सिंह ( 32) पुत्र वीरेंद्र सिंह गोरखपुर में प्राइवेट नौकरी करते थे। बरगदवा के आसपास किराए पर कमरा लेकर रहते थे। सोमवार देर रात बाइक से बरगदवा के पास कमरे पर आ रहे थे। बरगदवा चौरहे के पास पहुंचते ही उनकी बाइक एक वाहन की चपेट में आ गई, जिससे उनकी मौत हो गई।