मानसिक रूप से कमजोर दो नाबालिगों से हैवानियत के आरोपियों में चार नाबालिग हैं। पथरा पुलिस ने रविवार को उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह बस्ती भेज दिया गया। दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया। वहीं, मुख्य आरोपी के अलावा एक अन्य आरोपी को भी पुलिस ने देर शाम दबोच लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार अग्रवाल ने बताया कि पथरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो नाबालिग बच्चे मानसिक रूप से कमजोर हैं। उनके साथ अनैतिक घटना हुई थी। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास, कुकर्म, पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
इसे भी पढ़ें: चोरी के आरोप में दरिंदगी की हदें पार, पिलाया पेशाब; नाजुक अंग में डाली मिर्ची
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस टीम दबिश दे रही थी। छह आरोपियों को पकड़ा गया। सभी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जांच में चार नाबालिग पाए गए इसलिए उन्हें बाल सुधार गृह बस्ती भेज दिया गया है। जबकि दो आरोपियों शेरअली निवासी पिपरा रामलाल थाना पथरा बाजार और उजैर निवासी तेलियानाडीह थाना डुमरियागंज को जेल भेज दिया गया है।
मुख्य आरोपी सउद और उसके सहयोगी शप्पू को भी पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ चल रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।