फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: श्रेयांश सीनियर ओपेन और आरव अंडर 11 चैंपियन बने

Mon, 31 Aug 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर जिला शतरंज संघ की ओर से एक दिवसीय सीनियर ओपेन और अंडर 11 आयु वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता शाहपुर थाने के पास निजी स्कूल में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में कुल 82 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सीनियर ओपेन वर्ग में लिटिल फ्लावर स्कूल के श्रेयांश श्रीवास्तव 5.5 अंक बनाकर चैंपियन बने। वहीं, अंडर 11 वर्ग में एयरफोर्स स्कूल के आरव भारती ने पांच अंक बनाकर विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

वहीं प्रतियोगिता में बेस्ट स्कूल का खिताब भी दिया गया। प्रतियोगिता में बेस्ट गर्ल्स का खिताब आरना त्रिपाठी दिया गया। अंडर 11 आयु वर्ग में टाइब्रेक के आधार पर सम्यक सिंह चार अंक बनाकर उपविजेता बने। वहीं चार अंक बनाकर हिमांशु कुमार तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर ओपेन वर्ग में बेहतर टाइब्रेक के आधार पर पांच अंक बनाकर शशि प्रकाश उपविजेता बने। प्रतियोगिता में सभी विजयी प्रतिभागियों को नकद धनराशि, शील्ड, मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें