फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: छेड़खानी के दहशत में छात्रा ने छोड़ा था कॉलेज, पुलिस ने शोहदे को भेजा जेल

Tue, 02 Aug 2022 01:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए आरोपी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी छात्रा का पीछा कर कॉलेज तक गया था। उसने रास्ते में फब्तियां कसी और छेड़खानी की थी। मामला संज्ञान में आने पर कैंट पुलिस ने छेड़खानी सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के एक गांव की छात्रा से छेड़खानी करने के आरोपी को पुलिस ने सोमवार को बालापार में बैजनाथपुर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। गांव में एहतियातन पुलिस व पीएसी तैनात है। आरोपी के घर ताला लटका हुआ है। उधर, दहशत के कारण छात्रा ने कॉलेज जाना छोड़ दिया है।

विज्ञापन


एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए आरोपी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी छात्रा का पीछा कर कॉलेज तक गया था। उसने रास्ते में फब्तियां कसी और छेड़खानी की थी।

मामला संज्ञान में आने पर कैंट पुलिस ने छेड़खानी सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही थी। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसने घटना करना स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि गांव में एहतियातन अभी भी पुलिस व पीएसी तैनात है। छात्रा को डरने की जरूरत नहीं है, उसकी सुरक्षा पुलिस की जिम्मेदारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें