फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय विराट कुश्ती का शुभारंभ: खजनी, स्टेडियम, स्पोर्ट्स कॉलेज और रेलवे के पहलवानों का दबदबा

Tue, 02 Aug 2022 12:26 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

मंगलवार को गोरखपुर केशरी, गोरखपुर कुमार और गोरखपुर अभिमन्यु के लिए पहलवान दम-खम दिखाएंगे। इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे पहलवानों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्साहवर्धन करेंगे। शाम चार बजे समापन समारोह में मुख्यमंत्री विजेता पहलवानों को पुरस्कृत करेंगे।

 
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर में विराट कुश्ती का आयोजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागपंचमी के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में सोमवार से दो दिवसीय विराट कुश्ती प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन 75 जोड़ कुश्ती के मुकाबले हुए। इसमें खजनी के पहलवान रवि कुमार व विजेंद्र पाल, रीजनल स्टेडियम के अनुज, विवेक, रेलवे के भगत, आदर्श यादव और जनार्दन, स्पोर्ट्स कॉलेज के सौरभ ने जोरदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


मंगलवार को गोरखपुर केशरी, गोरखपुर कुमार और गोरखपुर अभिमन्यु के लिए पहलवान दम-खम दिखाएंगे। इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे पहलवानों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्साहवर्धन करेंगे। शाम चार बजे समापन समारोह में मुख्यमंत्री विजेता पहलवानों को पुरस्कृत करेंगे।

गोरखनाथ मंदिर में दोपहर 12 बजे मुख्य अतिथि महापौर सीताराम जायसवाल व विशिष्ट अतिथि गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ और महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. यूपी सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कुश्ती आयोजन समिति के अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिनेश सिंह, उर्दू अकादमी के अध्यक्ष चौधरी कैफूलवरा, चेयरमैन पिपराइच जितेंद्र जायसवाल, पूर्व प्रधानाचार्य रामजनम सिंह आदि ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम संचालन माधवेंद्र सिंह ने किया। रेफरी की भूमिका शत्रुघ्न राय, गिरधारी, धर्मवीर सिंह, अनीश यादव, मार्कंडेय तिवारी, जितेंद्र सिंह, शैलेश यादव आदि ने निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें