फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर DIG बंगले के पास अस्पताल के बाहर चली गोली, मचा हड़कंप

Sat, 30 Jul 2022 01:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने हास्पिटल के बाहर फायरिंग क्यों हुई इसकी जांच चल रही है। संचालक की तहरीर पर हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला समाने आया है। यहां डीआईजी बंगले के पास शनिवार की सुबह मनबढ़ों (बदमाश) ने हॉस्पिटल के बाहर हवाई फायरिंग कर दी। इस घटना से शहर में सनसनी फैल गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मोटर साइकिल से फरार हो गए।
विज्ञापन


कैंट थाना पुलिस ने चार नामजद के खिलाफ हत्या की कोशिश, धमकी देने व सेवन सीएलए के तहत मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

तारामंडल के विवेकपुरम कालोनी निवासी आदर्श सिंह का डीआइजी बंगला के पास जेएस हॉस्पिटल है। कैंट थाना पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाते हुए लिखा कि शनिवार की सुबह उनके जानने वाले सूरज सिंह, राहुल शर्मा, विनय यादव व विशाल सिंह बाइक से अस्पताल के बाहर पहुंचे। आते ही इन लोगों ने असलहा निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

इससे पहले आरोपियों ने शुक्रवार की सुबह बुद्ध विहार पार्ट बी में रहने वाले उनके मित्र शिवम अग्रहरी के घर पहुंचकर असलहा दिखाकर धमकाया था। उसके बाद उनके हास्पिटल पहुंचकर कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी थी। घटना को लेकर हास्पिटल के कर्मचारी व दशहत में हैं।
विज्ञापन


एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने अस्पताल के बाहर फायरिंग क्यों हुई इसकी जांच चल रही है। संचालक की तहरीर पर हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें