शंकर कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों दोस्तों को ढूंढने लगे। आरोप है कि खुद को घिरा देख अभिषेक पासवान ने 32 बोर का तमंचा निकाला और फायर झोंक दिया। क्षेत्र में अंधेरा था, इसलिए गोली अभिषेक के साथी अनिकेत सिंह के सीने में जा धंसी। साथ आए बेनीगंज निवासी शहनवाज को भी गोली लग गई।
अंधाधुंध फायरिंग में जटाशंकर पोखरा गली निवासी शंकर चौधरी गोली लगने से घायल हो गए। फायरिंग का आरोपित दुर्गाबाड़ी में ही अंडा बेचता है। अब सवाल है कि अंडा विक्रेता के पास 32 बोर का तमंचा कहां से आया। फिलहाल, फायरिंग का आरोपित भागा है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने पिस्टल बरामद कर लिया है। अभिषेक की तलाश की जा रही है।
इंस्पेक्टर कोतवाली कल्याण सागर का कहना है कि किसी लड़की के मामले को लेकर विवाद था। दो पक्षों में विवाद के बाद गोली चली है। मामले की जांच की जा रही है। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज करके कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
देर रात शंकर के भाई ने दी तहरीर
गोली से घायल शंकर चौधरी के भाई शिव चौधरी ने देर रात कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। इसके मुताबिक, आरोपित अभिषेक के साथ आलोक, अहिल उपाध्याय, रवि उपाध्याय, अनिकेत सिंह, राजवीर व शहनवाज भी थे। सब लाठी-डंडा लेकर आए थे और भतीजे शेखर को जान से मारना चाहते थे। अभिषेक की गोली से ही अनिकेत व शहनवाज भी घायल हुए हैं।