फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर: किराना दुकानदार ने किसान नेता को उतारा मौत के घाट, गले व सिर पर धारदार हथियार से किए कई वार

Sun, 25 Jul 2021 02:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।

सार

हत्या के एक घंटे बाद तक ग्रामीणों को धमकाता रहा आरोपी। पुलिस के पहुंचने से पहले हो गया फरार।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में भाकियू के पूर्व जिलाध्यक्ष की हत्या कर दी गई है। वह बाइक से किसी काम के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे। तभी उनके गांव में ही रहने वाले एक युवक ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी एक घंटे तक घटनास्थल पर रहा और गांव वालों को धमकियां देता रहा। पुलिस के आने से पहले वह वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बखिरा- सहजनवा मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम भारतीय किसान यूनियन के पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मण पांडेय (50) जो कि बौरव्यास निवासी हैं। वह बाइक से किसी काम से बखिरा- सहजनवा मार्ग गए हुए थे। तभी उनके गांव में ही किराने की दुकान चलाने वाला अजय राय सामने आ गया। उसने धारदार दथियार से लक्ष्मण पर हमला कर दिया। उनके गले व सिर पर गंभीर चोटे आईं। जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

मामले की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, तब तक अपराधी फरार हो चुका था। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें