फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शिवम चौधरी क्षेत्रीय अध्यक्ष व प्रमोद यादव सचिव बनें, इन पदों पर छह अन्य ने ली शपथ

Sun, 17 Mar 2024 07:00 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

नवनियुक्त सचिव प्रमोद यादव ने बताया कि अभियंताओं संग अन्य कर्माचरियों की लड़ाई में क्षेत्रीय कमेटी हमेशा उनके साथ खड़ी रहेगी। शीर्ष अभियंताओं के साथ तालमेल बिठाकर बिजली सुधार के कामों को और तेजी से आगे बढ़ाए जाएगा।
विज्ञापन
क्षेत्रीय अध्यक्ष शिवम चौधरी व सचिव प्रमोद यादव संग अन्य पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन जोन प्रथम के क्षेत्रीय कमेटी का चुनाव रविवार को संपन्न हुआ। गोरखपुर मंडल के जोन प्रथम और द्वितीय में बांटे जाने के बाद ये चुनाव पहली बार हुआ है। शिवम चौधरी क्षेत्रीय अध्यक्ष व क्षेत्रीय सचिव प्रमोद यादव चुने गए।

विज्ञापन


इसके अलावा हेमंत उपाध्याय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एनके श्रीवास्तव क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, राकेश कुमार क्षेत्रीय संगठन सचिव, नवनीत पटेल क्षेत्रीय वित्त सचिव, मुकेश कुमार को क्षेत्रीय प्रचार सचिव चुना गया।

वहीं, नितीश यादव को क्षेत्रीय लेखा पद की जिम्मेदारी दी गई। नवनियुक्त सचिव प्रमोद यादव ने बताया कि अभियंताओं संग अन्य कर्माचरियों की लड़ाई में क्षेत्रीय कमेटी हमेशा उनके साथ खड़ी रहेगी। शीर्ष अभियंताओं के साथ तालमेल बिठाकर बिजली सुधार के कामों को और तेजी से आगे बढ़ाए जाएगा।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
चुनाव की प्रक्रिया को चुनाव अधिकारी केंद्रीय उपाध्यक्ष सतवीर सिंह और सचिव अयोध्या, अमरदीप श्रीवास्तव की देखरेख में संपन्न कराया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अमित यादव, जिला सचिव विजय सिंह, शशांक चौबे, राहुल शुक्ल, दीपक पांडेय, बिपिन सिंह,विवेक सिंह, सीबी चौरसिया, कुलदीप श्रीवास्तव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें