गोरखपुर शहर के कई और इलाकों में सीवर लाइन बिछाई जाएगी। जोन सी पार्ट 2 के तहत शासन ने महानगर में 188.47 किलोमीटर लंबाई में सीवर लाइन बिछाने की मंजूरी दे दी है। सीवर लाइन पर 561 करोड़ 34 लाख रुपये खर्च होंगे। 23 वार्ड के 43 हजार 963 घरों को सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा।
सीवर लाइन बिछाने के साथ ही रोहिन नदी के पहले 30 एमएलडी की क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना की जाएगी। विकासनगर में 15 एमएलडी क्षमता का 15 इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन बनाया जाएगा।
इसकी सहायता से सीवेज को एसटीपी तक पहुंचाया जाएगा। सीवर लाइन बिछाए जाने से शहर के 23 वार्डों में जलभराव और गंदा पानी सड़क पर फैलने की समस्या का समाधान भी हो जाएगा।
इन वार्डों से गुजरेगी सीवर लाइन
वार्ड नंबर आठ, 16, 22, 44, 29, 70, 23, 43, 12, 39, 11, 48, 41, 69, 10, 61, 64, 49, 50, 58, 68
परियोजना प्रबंधक जल निगम रतनसेन सिंह ने कहा कि जोन सी पार्ट दो में सीवर लाइन बिछाने के लिए बजट को मंजूरी मिल गई है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कराकर सीवर लाइन बिछाने का काम शुरू कराया जाएगा।