फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat Election: सांसद रवि किशन ने तैयार किया रैप सॉन्ग, 'गुजरात मा मोदी छे धूम मचाने को तैयार'

Wed, 09 Nov 2022 09:58 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में रवि किशन के भोजपुरी रैप सॉन्ग ..यूपी में सब बा.. ने लोकप्रियता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। लांच होने के पहले ही दिन सोशल मीडिया पर इसे मिलियंस में भी व्यूज मिले थे।
विज्ञापन
सांसद रवि किशन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी के सुपरस्टार और गोरखपुर के भाजपा सांसद रवि किशन ने गुजरात चुनाव के लिए पहली बार गुजराती भोजपुरी का मिक्स रैप सॉन्ग तैयार किया है। इसे जल्द ही रिलीज करने की तैयारी है। रवि किशन के प्रशंसकों को उम्मीद है कि यह गाना गुजरात में रह रहे उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों की जुबान पर चढ़ जाएगा।
विज्ञापन


इस गाने में भारतीय जनता पार्टी के विरोधी उन लोगों को जवाब दिया गया है जो यह कह रहे हैं कि गुजरात में क्या है। इस गाने में रवि किशन अपने अंदाज में बताते हैं कि गुजरात मा मोदी छे। पूरा गीत इसी के इर्द-गिर्द है।

इसमें मोदी जी की ईमानदारी, भ्रष्टाचार, परिवारवाद के खिलाफ उनकी नीति के साथ गुजरात के विकास, गांधी, सरदार पटेल की विरासत, सोमनाथ द्वारिका का जिक्त्रस् है।
विज्ञापन


गौरतलब है इससे पहले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में रवि किशन के भोजपुरी रैप सॉन्ग ..यूपी में सब बा.. ने लोकप्रियता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। लांच होने के पहले ही दिन सोशल मीडिया पर इसे मिलियंस में भी व्यूज मिले थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें