गोरखपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ की नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। इसमें दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कई कर्मचारियों को प्रतिनिधित्व मिला है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ में आयोजित प्रांतीय अधिवेशन के दौरान तीन वर्ष के लिए यह गठन किया गया।
इसमें डीडीयू के रामेश्वर पांडेय को समन्वयक बनाया गया है। अब तक वे वरिष्ठ उपाध्यक्ष का कार्यभार संभाल रहे थे। प्रत्येक विश्वविद्यालय से विभिन्न पदों पर पदाधिकारी बनाए जाते हैं। इसके तहत फणेश तिवारी उपाध्यक्ष, जितेंद्र बहादुर सिंह मंत्री, राज बहादुर सिंह गौतम संयुक्त मंत्री, मनीष त्रिपाठी को प्रवक्ता और रघुनाथ प्रसाद मिश्र, जय प्रकाश एवं अवनीश कुमार पांडेय कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं।