फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एक बाइक पर सात युवक सवार, 24 हजार का चालान

विज्ञापन
एक बाइक पर सात युवक सवार। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
गोरखपुर। हाईवे पर एक बाइक पर सात युवकों के सवार होकर फर्राटा भरने का वीडियो सामने आने के बाद यातायात पुलिस ने कार्रवाई की है। बाइक नंबर के आधार पर 24 हजार रुपये का चालान काटा गया है।
विज्ञापन

पुलिस की टीम बाइक और चालक की तलाश में खजनी थाना क्षेत्र भी पहुंची लेकिन चालक बाइक समेत फरार हो गया। पुलिस बाइक चलाने वाले का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कराने की तैयारी कर रही है।
एसपी ट्रैफिक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बाइक पर सात युवक सवार दिखाई दे रहे हैं। इनमें दो युवक आगे पेट्रोल टंकी पर, दो बीच में और तीन पीछे बैठे थे। बाइक हाईवे के फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार से दौड़ रही थी। युवकों ने स्टंट करते हुए रील भी बनाई थी। सोशल मीडिया पर इसे बाइक का पावर बताकर साझा किया गया था।
विज्ञापन

वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने गोरखपुर पुलिस के एक्स हैंडल को टैग कर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए यातायात निरीक्षक को जांच के निर्देश दिए। बाइक ट्रेस कर 24 हजार रुपये का चालान किया गया।
विज्ञापन

एक बाइक पर सात युवक सवार। स्रोत : सोशल मीडिया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें