फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गो-तस्करी का वांछित बलिया से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़हलगंज(गोरखपुर)। गो-तस्करी के मामले में चार माह से फरार चल रहे वांछित आरोपी को बड़हलगंज पुलिस ने शनिवार को बलिया से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बलिया जिले के दुबहड़ थाना क्षेत्र के शिवपुर दीयर नई बस्ती बयासी निवासी अनूप यादव (24) पुत्र देवेंद्र यादव के रूप में हुई है। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बीते नौ सितंबर को बड़हलगंज पुलिस ने गो-तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन पिकअप वाहनों से 18 गोवंश बरामद किए थे। इनमें 12 गाय और छह बछड़े शामिल थे। इस दौरान पुलिस ने मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि अनूप यादव अपने अन्य साथियों के साथ अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गया था। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव में मौजूद है। इस पर प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दुबहड़ क्षेत्र स्थित गांव में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें