पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन पिछले एक साल से वाराणसी कैंट से देहरादून, दिल्ली, प्रतापगढ़ और मुंबई जाने वाली सात ट्रेनों को बनारस स्टेशन से चलाने के लिए रेलवे बोर्ड से सिफारिश कर रहा था। रेलवे बोर्ड ने मांग और बनारस स्टेशन पर बढ़ी हुई सुविधाओं को देखते हुए इन ट्रेनों को बनारस से चलाने के लिए मंजूरी दे दी गई है।
पूर्वोत्तर रेलवे के बेड़े में अब सात और ट्रेनें आ गई हैं। अभी तक उत्तर रेलवे के वाराणसी कैंट से चलने वाली ये ट्रेनें अब पूर्वोत्तर रेलवे के बनारस स्टेशन से चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन पिछले एक साल से वाराणसी कैंट से देहरादून, दिल्ली, प्रतापगढ़ और मुंबई जाने वाली सात ट्रेनों को बनारस स्टेशन से चलाने के लिए रेलवे बोर्ड से सिफारिश कर रहा था। रेलवे बोर्ड ने मांग और बनारस स्टेशन पर बढ़ी हुई सुविधाओं को देखते हुए इन ट्रेनों को बनारस से चलाने के लिए मंजूरी दे दी गई है। अब जोन स्तर पर कुछ औपचारिकताएं होनी हैं। जिसके बाद ट्रेनों का संचलन बनारस स्टेशन से होने लगेगा।
बनारस स्टेशन पर अत्याधुनिक सुविधाएं
मंडुआडीह स्टेशन का नाम अब बनारस स्टेशन है। इस स्टेशन पर हर तरह की सुविधाएं हैं। एक्जक्यूटिव लाउंस समेत वीवीआईपी रूम मौजूद है।