फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ताइक्वांडो बेल्ट परीक्षा में सात बच्चे अव्वल

Mon, 02 Mar 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- गोरखपुर जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से बेल्ट प्रमोशन परीक्षा का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी







जगदीशपुर (गोरखपुर)। क्षेत्र के निजी विद्यालय में रविवार को जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन गोरखपुर के तत्वावधान में ताइक्वांडो कलर बेल्ट प्रमोशन परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में जिले के 240 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा में सात बच्चे अव्वल रहे।

परीक्षा के दौरान खिलाड़ियों की शारीरिक फिटनेस, किक्स, स्पैरिंग, ब्रेकिंग एवं मौखिक परीक्षा के माध्यम से परीक्षण किया गया। खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, आत्मविश्वास और तकनीकी दक्षता से यह सिद्ध किया कि निरंतर अभ्यास और समर्पण ही सफलता की कुंजी है।
विज्ञापन




व्हाइट बेल्ट में राजेश्वरी प्रथम, अंकुर यादव दूसरे, येलो बेल्ट में अहाना गुरुंग प्रथम, अमीना अली दूसरे, ग्रीन बेल्ट में विधि भालोठिया प्रथम, द्वितीय रिशांत सिंह, ग्रीन-वन बेल्ट में पहले स्थान पर अमित साहनी, जागृति सिंह दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं, ब्लू बेल्ट परीक्षा में गौरी प्रथम, द्वितीय कुलश्रेष्ठ, ब्लू-वन बेल्ट में पहले स्थान पर प्रहर्षिता, दूसरे पर मिल्केन और रेड बेल्ट में प्रथम अश्वनी चौधरी व दूसरे पर अनुज कुमार पाठक रहे।
इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, जनरल सेक्रेटरी गुलशेर शेर गिल एवं जॉइंट सेक्रेटरी शंभू नाथ कुशवाहा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की बेल्ट परीक्षाएं न केवल खिलाड़ियों के तकनीकी विकास को मजबूत बनाती हैं, बल्कि उनमें आत्मअनुशासन, आत्मरक्षा की क्षमता, धैर्य और नेतृत्व गुण भी विकसित करती हैं।
विज्ञापन




आयोजन में मुख्य रूप से एसोसिएशन के सीनियर कोच सुधांशु कुमार, साहिल गुरुंग, ओम प्रकाश यादव, ऐश्वर्या यादव, निशा श्रीवास्तव एवं शांति सिंह का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें