फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शिक्षा विभाग में नोटिस का विवाद, प्रबंधकों ने लगाया वसूली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- पाली ब्लॉक के स्कूलों को अवैध संचालन का नोटिस, वायरल ऑडियो ने बढ़ाई जांच की जरूरत
विज्ञापन

- विद्यालय संचालकों ने कहा, कक्षा 9-10 केवल निजी कोचिंग थी, नोटिस सिर्फ अवैध धन उगाही की मांग को लेकर
संवाद न्यूज एजेंसी
घघसरा (पाली)। पाली ब्लॉक में शिक्षा विभाग एक बार फिर विवादों में घिर गया है। खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से मान्यता प्राप्त विद्यालयों को जारी किए गए नोटिस ने प्रबंधकों और विभाग के बीच विवाद को हवा दे दी है। स्कूल संचालकों का आरोप है कि नोटिस किसी नियम के उल्लंघन के कारण नहीं, बल्कि ''''''''अवैध धन उगाही'''''''' की मांग पूरी न होने के कारण जारी किया गया।
मामले की शुरुआत तब हुई जब बीईओ कुंवर विक्रम पांडेय ने क्षेत्र के कई कक्षा आठ तक मान्यता प्राप्त स्कूलों को नोटिस जारी कर उन पर कक्षा 9 और 10 के अवैध संचालन का आरोप लगाया। विभाग ने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर मान्यता रद्द कर दी जाएगी। हालांकि, स्कूल संचालकों ने स्पष्ट किया कि वे केवल कक्षा आठ तक ही संचालन करते हैं। कक्षा 9 और 10 केवल निजी कोचिंग या शैक्षणिक मार्गदर्शन के रूप में दी जा रही थी। उनके पास इन कक्षाओं के लिए कोई हाजिरी रजिस्टर, फीस रसीद या टीसी नहीं है और छात्रों का नामांकन भी स्कूल के नाम से किसी बोर्ड में नहीं कराया गया। विवाद तब और बढ़ गया जब सोशल मीडिया पर कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल हुई। इसमें बताया जा रहा है कि विभाग से जुड़े अधिकारी नोटिस के बदले ''''''''सुविधा शुल्क'''''''' की बात कर रहे हैं। हालांकि, इन रिकॉर्डिंग की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्कूल संचालकों ने फॉरेंसिक जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र त्रिपाठी ने कहा, पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और आरोपी पाए जाने पर कड़ी विधिक कार्रवाई होगी। बीईओ कुंवर विक्रम पांडेय ने कहा कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं और नोटिस केवल अवैध रूप से स्कूल संचालित होने पर ही जारी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें