फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पंचायत: चुनावी रंजिश में मारपीट, सात लोग घायल, 19 लोगों पर बलवा का केस

Mon, 31 May 2021 09:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

  • चुनावी रंजिश में मारपीट मामले में 19 लोगों पर बलवा का केस
  • चौरीचौरा इलाके के शत्रुधनपुर में हुई थी घटना, जांच में जुटी पुलिस

 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के चौरीचौरा इलाके के शत्रुघ्नपुर में चुनावी रंजिश को लेकर गुरुवार को दो गुटों में हुई मारपीट में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने सोमवार को अंशुमान चौहान की तहरीर पर 19 लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शत्रुघ्नपुर के निवासी अंशुमान चौहान की भाभी प्रियंका चौहान पंचायत चुनाव में प्रधान पद पर विजयी हुईं हैं। अंशुमान चौहान ने पुलिस को बताया कि हारे पक्ष के सहयोगी रवि चौहान खुन्नस खाकर मारपीट पर आमादा हो गए। बीते गुरुवार की सुबह सैर के दौरान रवि चौहान अपने डेढ़ दर्जन समर्थकों के साथ आए। सभी लाठी-डंडे और असलहे लिए हुए थे।

सभी ने उन्हें बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। अंशुमान चौहान की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों रवि चौहान, मनीष, अवनीश, आनंद, संजय, राकेश, सूर्यनाथ, अरविंद, अच्छे, आकाश, झब्बर, सर्वजीत, अजित, आदित्य, देव कुमार, मनोज, ओमप्रकाश, जयप्रकाश, दीपक के खिलाफ मारपीट, घर में घुसकर हमला, बलवा और धमकी देने की धारा में केस दर्ज किया है। चौरीचौरा थाना प्रभारी संतोष कुमार अवस्थी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


 

Trending Videos
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में मारपीट

वहीं सहजनवां थाना क्षेत्र के तिवरान गांव में सोमवार को दो पक्षों मे चुनावी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों से कुल सात लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, तिवरान गांव निवासी हीरा चौधरी व मोती लाल चौधरी के बीच चुनावी रंजिश को लेकर सोमवार को मारपीट हो गई।

मारपीट में हीरा चौधरी (48), उनकी पत्नी विंद्रवती (42), बेटी रीना (18) व रितु (16) घायल हो गईं। वहीं दूसरे पक्ष के मोतीलाल की पत्नी सुशीला (50), बेटी पिंकी (14) और बेटा धर्मेंद्र (16) घायल हो गए। दोनों पक्षों ने चौकी पर तहरीर दी है। चौकी पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। थाने पर दोनो पक्षों की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें