फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: सपा नेता कपिलमुनि समेत सात जिला बदर, इस वजह से हुई कार्रवाई

Tue, 22 Feb 2022 02:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सपा जिलाध्यक्ष अवधेश यादव ने बताया कि कपिलमुनि पार्टी के नेता हैं। पुलिस प्रशासन बदले की भावना से काम कर रहा है।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सपा नेता कपिलमुनि यादव समेत सात लोगों को डीएम ने जिला बदर कर दिया है। इन सभी पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


चुनाव में इनसे अशांति की आशंका पर पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई करते हुए जिला बदर के लिए रिपोर्ट भेजी थी, जिस पर डीएम ने आदेश जारी कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, रामगढ़ताल इलाके के निवासी कपिलमुनि पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा शाहपुर के सैफ अली उर्फ सोनू, कोतवाली के काशी, उरुवा के धनेश यादव, चौरीचौरा के बजरंगी, कैंट के सुनील यादव और कैंपियरगंज के आनंद यादव पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई थी।

इन सभी को डीएम ने जिला बदर कर दिया है। सभी के घरों पर पुलिस ने जाकर मुनादी करके नोटिस चस्पा की है। कई को गैर जनपद में ले जाकर वहां की पुलिस को सुपुर्द कर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में सपा जिलाध्यक्ष अवधेश यादव ने बताया कि कपिलमुनि पार्टी के नेता हैं। पुलिस प्रशासन बदले की भावना से काम कर रहा है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें