फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona: गोरखपुर में तीन माह 10 दिन बाद एक दिन में मिले सात संक्रमित, लगातार बढ़ रहा संक्रमण

Fri, 17 Jun 2022 01:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

उप स्वास्थ्य सूचना अधिकारी सुनीता पटेल ने बताया कि पूर्व की तरह कोविड कमांड सेंटर की टीम तीन शिफ्टों में काम करना शुरू कर दी है। कोई भी इंट्रीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर में काल करके कोविड एवं कोविड वैक्सीनेशन संबंधित जानकारी ले सकता है। इसके लिए 0551-2202205, व्हाट्सएप नंबर एवं मोबाइल नंबर 9532041882, 9532797104 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
कोरोना समाचार। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। तीन माह 10 दिन बाद पहली बार बृहस्पतिवार को संक्रिमतों की संख्या सात पहुंची है। इन मरीजों में दो की ट्रैवेल हिस्ट्री भी है। इसके बाद से सक्रिय मरीजों की संख्या 18 पहुंच गई है। इससे पूर्व आठ मार्च को आठ मरीज मिले थे।

विज्ञापन

 
वहीं, पिछले तीन दिन के अंदर 18 मरीज मिले हैं। इसमें सहजनवां का एक व्यक्ति दिल्ली से आया है। जबकि, खजांची की रहने वाली एक युवती देवरिया से आई है। बुखार और गले में खराश होने पर जांच कराई तो कोरोना की पुष्टि हुई है।

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि एक संक्रमित स्वस्थ हुआ है। इसके बाद से जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 18 हो गई है। जबकि, पिछले तीन दिन में 14 सक्रिय मरीज बढ़े हैं। पहली लहर से लेकर अब तक 66,893 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 66,003 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 858 की मौत हो चुकी है।   
विज्ञापन


 

विज्ञापन

इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क

उप स्वास्थ्य सूचना अधिकारी सुनीता पटेल ने बताया कि पूर्व की तरह कोविड कमांड सेंटर की टीम तीन शिफ्टों में काम करना शुरू कर दी है। कोई भी इंट्रीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर में काल करके कोविड एवं कोविड वैक्सीनेशन संबंधित जानकारी ले सकता है। इसके लिए 0551-2202205, व्हाट्सएप नंबर एवं मोबाइल नंबर 9532041882, 9532797104 पर संपर्क किया जा सकता है।

7,108 लोगों ने लगवा कोरोनारोधी टीका

कोविड टीकाकरण अभियान के तहत बृहस्पतिवार को 126 बूथ बनाए गए थे। 7,108 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एएन प्रसाद ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है।

कोषाधिकारी ने किया रक्तदान

कोषाधिकारी जिज्ञासा श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में रक्तदान किया। वह खुद ब्लड डोनेशन के लिए जिला अस्पताल पहुंचीं। उनके साथ वरिष्ठ वित्त अधिकारी डॉ. राजीव वर्मा मौजूद रहें। कोषाधिकारी ने रक्तदान करने के साथ ही दूसरों से भी करने की अपील की। इस मौके पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एसके यादव, प्रधान सहायक आईडी सिंह, लैब तकनीशियन शेष कुमार तथा ब्लड बैंक के स्टाफ मौजूद रहें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें