दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में दूसरे चरण की काउंसिलिंग सोमवार यानी आज से शुरू हो जाएगी। इसके तहत स्नातक, परास्नातक के विभिन्न विषयों में विद्यार्थियों को दाखिला मिलेगा। सेल्फ फाइनेंस कोर्स में प्रवेश दिए जाएंगे। प्रथम चरण की काउंसिलिंग में छूटे हुए सफल अभ्यर्थियों को इस चरण में अवसर देकर उनका भी दाखिला होगा। 20 अक्तूबर तक प्रवेश प्रक्रिया को पूरा करने का लक्ष्य विवि प्रशासन ने तय किया है। विस्तृत कार्यक्रम
स्नातक प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो. विनय सिंह ने बताया कि बीए, बीकॉम, बीएससी बायो व मैथ्स, बीबीए, बीसीए, बीजे, बीएससी एजी और बीटेक समेत अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश होगा। परास्नातक प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो. उदय सिंह ने बताया कि एमए एजुकेशन, शारीरिक शिक्षा, संस्कृत, एमएससी फिजिक्स, एमए सतत शिक्षा समेत अन्य पाठ्यक्रमों में खाली सीटों पर प्रवेश होगा।
एमएससी कृषि में आज से होगा प्रवेश
एमएससी कृषि में प्रवेश के लिए पहले चरण की काउंसिलिंग सोमवार से होगी। 18 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक अनारक्षित संवर्ग में 90 या इससे अधिक अंक, ईडब्ल्यूएस संवर्ग में 84 या इससे अधिक, अनुसूचित जाति संवर्ग में 68 या इससे अधिक अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों का प्रवेश होगा। 19 अक्तूबर को ओबीसी संवर्ग में 82 या इससे अधिक अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।
आज प्रवेश के लिए कट ऑफ
बीएससी बॉयो : अनारक्षित संवर्ग 106 या इससे अधिक अंक, ओबीसी में 94 या इससे अधिक, अनुसूचित जाति में 80 या इससे अधिक, उपरोक्त संवर्ग के छूटे हुए कर्मचारी पाल्य के अभ्यर्थी।
बीएससी मैथ : अनारक्षित संवर्ग में 90 या इससे अधिक अंक, ओबीसी में 84 या इससे अधिक, अनुसूचित जाति में 72 या इससे अधिक अंक, उपरोक्त संवर्ग के छूटे हुए कर्मचारी पाल्य के अभ्यर्थी।
बीबीए : विभिन्न संवर्ग की रिक्त सीटों पर 11 अक्तूबर की कट ऑफ के अनुसार।
बीए : ईडब्ल्यूएस संवर्ग
बीसीए : अनारक्षित संवर्ग छूटे हुए अभ्यर्थी के लिए 114 या इससे अधिक, सामान्य दिव्यांग- समस्त अभ्यर्थी, अनुसूचित जाति- 82 या इससे अधिक,
अनुसूचित जाति (दिव्यांग)- समस्त अभ्यर्थी, अनुसूचित जनजाति -70 या इससे अधिक, ईडब्ल्यूएस संवर्ग-102 या इससे अधिक, विश्वविद्यालय कर्मचारी पाल्य - समस्त अभ्यर्थी।