फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: सीसीटीवी फुटेज में रेकी करते दिख रहे बदमाश की तलाश, नहीं लगा लुटेरों का सुराग

Mon, 11 Dec 2023 01:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

 एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि पुलिस टीमें लगी हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
cctv - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में गुलरिहा इलाके के जंगल डुमरी नंबर एक के पास हुई लूट में लुटेरों का सुराग न लगने से स्वर्ण व्यापारी की चिंता बढ़ गई है। सीसीटीवी फुटेज में रेकी करने वाले बदमाश की तलाश में गैर जनपद गईं पुलिस की टीमें खाली हाथ लौट आईं।
विज्ञापन


उधर, पीड़ित व्यापारी राजेश गुप्ता का कहना है कि गिरवी रखे जेवरातों को बदमाश लूट ले गए हैं। अभी एक साल पहले हुई घटना का भी पर्दाफाश नहीं हो सका है। उस घटना से अभी उभरा नहीं कि फिर घटना हो गई।

जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा के करमहां बुजुर्ग निवासी राजेश गुप्ता जंगल डुमरी नंबर एक के चंबल चौराहे पर सूर्यांश ज्वेलर्स के नाम से दुकान चलाते हैं। आठ दिसंबर की शाम दुकान बंद कर घर जा रहा थे। रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर जेवरात और जेब से नकदी पांच हजार लूट लिया था। पुलिस की तीन टीमें जांच में लगाई गई हैं, लेकिन अभी तक लुटेरों का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में किशोरी से की छेड़खानी, कपड़े फाड़े...विरोध करने पर पीटा

पुलिस स्वर्ण व्यवसायी के साथ एक वर्ष पहले हुई गोलीबारी की घटना को भी अब नए सिरे से जांच में शामिल कर लिया है। पीड़ित व्यवसायी ने सीसीटीवी फुटेज में कैद बदमाश को देखने के बाद बताया कि घटना से पहले उसकी दुकान के सामने एक बाइक से रेकी करने वाला यह बदमाश भी लुटेरों के साथ था।
विज्ञापन


फुटेज में रेकी के दौरान बदमाश अपने मुंह को पूरी तरह से गमछे से ढकने के बावजूद कान में ब्लूटूथ अथवा छोटे मोबाइल के माध्यम से किसी से बात करते हुए दिखाई दे रहा है। इसी की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि पुलिस टीमें लगी हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें