फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सरयू में डूबे किशोर की तलाश जारी, दूर बह जाने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़हलगंज। मुक्तिपथ स्थित रामकवल शाही घाट पर सरयू में नहाते समय डूबे 17 वर्षीय आदित्य यादव का 28 घंटे बाद भी पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने मोटरबोट से नदी के करीब एक किलोमीटर दायरे में कई घंटे तक तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। तेज बहाव के कारण उसके काफी दूर बह जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

सत्यनारायण की मड़ई निवासी आदित्य अपने दोस्तों के साथ बृहस्पतिवार दोपहर रामकवल शाही घाट पर नहाने गया था। नहाने के दौरान वह नदी के तेज बहाव में आकर गहरे पानी में चला गया और डूब गया। स्थानीय लोगों ने करीब तीन घंटे तक नदी में तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार सुबह एसडीआरएफ की टीम मोटरबोट लेकर घाट पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया। टीम ने घाट के आसपास नदी के करीब एक किलोमीटर हिस्से में पानी के भीतर और सतह पर तलाश की। कई घंटे की कोशिश के बाद भी आदित्य का पता नहीं चल सका। एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम नदी में लगातार तलाश कर रही है। नदी का बहाव तेज होने के कारण तलाशी अभियान में भी कठिनाई आ रही है। थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि किशोर की तलाश की जा रही है। अभी उसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें