फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: राप्ती नदी में डूब रहे दो दोस्तों को बचाया, तीसरा लापता

Wed, 20 Oct 2021 03:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

काफी खोजबीन के बाद भी लापता युवक का पता नहीं चला। देर रात तक एसडीआरएफ की टीम अभिषेक को खोजती रही लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
लापता अभिषेक यादव व अमित। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के सहजनवां गीडा थानाक्षेत्र के बड़गहन गांव के पास राप्ती नदी में नहा रहे चार दोस्तों में तीन पानी की तेज धारा में बहने लगे। एक दोस्त अमित यादव उर्फ शेरू (16) ने अपने दो दोस्तों को बचा लिया लेकिन तीसरा दोस्त अभिषेक यादव पानी में लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। देर रात तक एसडीआरएफ की टीम अभिषेक को खोजती रही लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


मंगलवार को बड़गहन निवासी अभिषेक यादव पुत्र छोटेलाल यादव अपने दोस्तों अमित यादव उर्फ शेरू, विपुल यादव और सुधांशु पांडेय (सभी 16 वर्ष) के साथ राप्ती नदी में नहा रहे थे। इसी बीच शेरू को छोड़कर तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने पर शोर मचाने लगे। दोस्तों की आवाज सुनकर शेरू तैरते हुए उनके पास पहुंचा और बारी-बारी दो दोस्तों विपुल व सुधांशु को बचाकर नदी से बाहर लाया। लेकिन तीसरे दोस्त अभिषेक को जब बचाने गया तो तब तक नदी की धारा में वह बह चुका था। इसके बाद उसे इसकी जानकारी घरवालों को दी। उन्होंने पुलिस को सूचना देकर बुलाया।

पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से देर शाम तक खोजने का काफी प्रयास किया लेकिन अभिषेक का पता नहीं चल सका। अब बुधवार की सुबह उसकी तलाश एनडीआरएफ की टीम करेगी। अभिषेक एमपी इंटर कॉलेज में कक्षा नौवीं का छात्र है और एनसीसी का कैडेट भी है। अभिषेक के गांव में मातम छाया हुआ है, परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


उधर, सूचना मिलते ही घटनास्थल पर नायब तहसीलदार अमित सिंह, प्रभारी निरीक्षक गीडा दिनेश दत्त मिश्र, चौकी प्रभारी पिपरौली विवेक रंजन, ग्राम प्रधान अमरनाथ यादव आदि पहुंच गए थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें