सावन माह भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। भक्त सावन में भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह से पूजन-अर्चन करते हैं। पंडित देवेंद्र प्रताप मिश्र के मुताबिक, अगर राशियों के हिसाब से पूजा की जाए तो भगवान शिव जल्द प्रसन्न होते हैं। उनका कहना है कि भक्त राशियों के अनुसार, पूजन विधि अपनाकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।
राशियों के अनुसार ऐसे करें पूजा
- मेष : मेष राशि के स्वामी मंगल हैं। इस राशि के जातक भगवान शिव का अभिषेक कच्चे दूध एवं दही से करें। साथ ही भगवान शिव को पूजा में गुलाब के फूल अर्पित करें।
- वृषभ : वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं। इस राशि के जातक भगवान शिव का अभिषेक गन्ने के रस से करें। साथ ही भगवान शिव को मोगरे का इत्र भी अर्पित करें।
- मिथुन: मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं। इस राशि के जातक भगवान शिव को बिल्व पत्र अर्पित करें। साथ ही ओम नम: शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें।
- कर्क: कर्क राशि के स्वामी चंद्र हैं। इस राशि के जातक भगवान शिव का अभिषेक कच्चे दूध में शक्कर मिलाकर करें। साथ ही चंद्रशेखर अष्टक स्त्रोत का भी पाठ करें।
- सिंह: सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं। इस राशि के जातक भगवान शिव का अभिषेक जल से करें। साथ ही भगवान शिव को सफेद मिठाई का भोग भी लगाएं।
- कन्या: कन्या राशि के स्वामी बुध हैं। इस राशि के जातक भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करें। साथ ही शिव तांडव स्त्रोत का भी पाठ करें।
- तुला : तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। इस राशि के जातक भगवान शिव का अभिषेक पानी में इत्र डालकर करें। इसके बाद भगवान शिव का चंदन से श्रृंगार करें।
- वृश्चिक : इस राशि के स्वामी मंगल हैं। इस राशि के जातक भगवान शिव का शहद से अभिषेक करें। भगवान शिव को लाल मसूर की दाल भी अर्पित करें।
- धनु : इस राशि के स्वामी गुरु हैं। इस राशि के जातक भगवान शिव का चावल से श्रृंगार करें तथा भगवान शिव को पीली मिठाई का भोग भी लगाएं।
- मकर: इस राशि के स्वामी शनि हैं। इस राशि के जातक भगवान शिव का अभिषेक दूध में गंगाजल मिलाकर करें। साथ ही भगवान शिव को सूखे मेवे का भोग भी लगाएं।
- कुंभ : इस राशि के स्वामी शनि हैं। इस राशि के जातक भगवान शिव का अभिषेक जल में काला तिल मिलाकर करें। साथ ही शिव चालीसा का भी पाठ करें।
- मीन : मीन राशि के स्वामी गुरु हैं। इस राशि के जातक भगवान शिव का अभिषेक दूध में केसर मिलाकर करें। साथ ही कपूर जलाकर भगवान शिव की आरती करें।