गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गुलरिहा इलाके के जंगल डुमरी नंबर दो के रणहटवा टोले में एक युवक ने खुदकुशी की कोशिश की। सही समय से पुलिस पहुंच गई और युवक को बचा लिया गया।
जानकारी के मुताबिक, 22 वर्षीय युवक अपने घर में रस्सी बांध लिया था। युवक की मां ने बताया कि उस समय वह मेले में थीं, उन्हें सूचना मिली कि उनका पुत्र बाइक से पेट्रोल निकाल कर घर में आग लगाने जा रहा है। इसके बाद वह दौड़ती हुई घर पहुंची।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में खून-खराबे के लिए थे बदनाम, अब ऐसे बदले की जपने लगे प्रभु का नाम
इसके साथ ही सूचना पाकर क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे दीवान शशिकांत सिंह व कांस्टेबल प्रदीप गुप्ता मौके पर पहुंच गए। तब तक युवक छत की कुंडी से रस्सी का फंदा बनाकर गले में फंसा चुका था। पुलिस पहले युवक को नीचे उतरने के लिए कहती रही।
काफी प्रयास के बाद जब युवक फांसी के फंदे पर झूलने जा रहा था, तभी हंसिया से रस्सी काट कर युवक को नीचे उतरने के बाद एंबुलेंस से भटहट सीएचसी भेजा गया। हालांकि, युवक ने ऐसा क्यों किया, यह स्पष्ट नहीं हो सका।