होम्योपैथी दवाएं। (सांकेतिक तस्वीर)
सर्दी, जुकाम, बुखार और खांसी में भी मीठी गोली असरदार है। इसके इस्तेमाल से मरीजों को तत्काल राहत मिलती है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए भी होम्योपैथी दवाएं प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती हैं। इससे संक्रमण का असर कम हो जाता है। बड़हलगंज स्थित राजकीय होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल स्थित होम्योपैथी अस्पताल में इस तरह की दवाओं का वितरण शुरू कर दिया गया है।
होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के सीनियर शिक्षक डॉ. विनोद उपाध्याय ने बताया कि संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन की तरह मीठी गोली भी बेहद कारगार है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आर्सेनिक एल्बम-30 को सबसे मुफीद माना गया है। कोरोना महामारी में इसका इस्तेमाल लोगों ने खूब किया। अच्छी बात यह है कि इसके कोई भी दुष्प्रभाव नहीं है।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में खून-खराबे के लिए थे बदनाम, अब ऐसे बदले की जपने लगे प्रभु का नाम
भ्रम में न रहें, तत्काल होता है असर
डॉ. वीके उपाध्याय ने कहा कि लोगों को भ्रम है कि होम्योपैथी दवाएं तत्काल असर नहीं करती हैं। ऐसा बिल्कुल नहीं है। अंग्रेजी दवाओं की तरह मीठी गोली भी तत्काल असर दिखाती है। होम्योपैथ में ऑटो इम्यून बीमारियों को जड़ से खत्म करने की क्षमता है। मीठी गोली से रूमेटाइड आर्थराइटिस, सीलिएक डिजीज, सोजोग्रेन सिंड्रोम, एंकिलॉजिंग स्पॉन्डिलाइटिस, एलोपेसिया, ऑस्टियोआर्थराइटिस, ऑस्टियोपोरोसिस, गठिया जैसी गंभीर बीमारियां भी ठीक हो जाती हैं।
एसपी सिटी ने किया स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन
हैनिमैन जयंती की पूर्व संध्या पर रविवार को तारामंडल स्थित नर्वदा क्लीनिक में निशुल्क कैंप का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने किया। कहा कि होम्योपैथी बिना नुकसान वाली विधा है। इन दवाओं के सेवन से रोगों को जड़ से खत्म किया जा सकता है। पाइल्स, गैस, कोलेस्ट्राल, शुगर, ब्लड प्रेशर, हाथ-पैर में दर्द, रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याओं का कुछ दवाओं से इलाज हो जाता है। शिविर में 500 से ज्यादा मरीजों को दवाएं देकर जांच की गई।